OnePlus 8 Pro में हो सकते हैं 48 मेगापिक्सल के दो सेंसर्स, OnePlus 8 के भी स्पेसिफिकेशन लीक

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी और 12 जीबी रैम विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 मार्च 2020 14:15 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8 Pro में होगा क्वाड कैमरा सेटअप
  • OnePlus 8 में होगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • OnePlus 8 की इस सीरीज़ में होगा 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

OnePlus 8 Pro में मिल सकता है 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 फोन अप्रैल महीने के मध्य में लॉन्च हो सकते हैं। लॉन्च से पहले इन फोन के बारे में कई बार जानकारियां सामने आ चुकी हैं। अब एक नई रिपोर्ट में वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक कर दिए गए हैं। दोनों ही फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से साथ आ सकते हैं। लीक में सामने आया है कि फोन में दो 48 मेगापिक्सल कैमरे और 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 

OnePlus 8 Pro specifications

टिप्सटर इशान अग्रवाल ने ट्वीट करते हुए OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 की पूरी स्पेसिफिकेशन लिस्ट ज़ारी की है। वनप्लस 8 प्रो में 6.78 इंच का QHD+ एमोलेड डिस्प्ले 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। यह फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी और 12 जीबी रैम विकल्प के साथ आएगा। स्टोरेज विकल्प में 128 जीबी और 256 जीबी यूएफएस 3.1 स्टोरेज दी जाएगी।

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 8 प्रो में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 2 कैमरे 48 मेगापिक्सल के होंगे, तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा और चौथा कैमरा 5 मेगापिक्सल का। इन सब के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। फोन में 4,150 एमएएच की बैटरी के साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग और 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होने का दावा किया गया है। इसके अलावा 3 वॉट की रिवर्स वायरलेस चार्जिंग और IP68 की रेटिंग मिलेगी।
 

OnePlus 8 specifications

दूसरी तरफ, OnePlus 8 में 6.55 इंच के फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। इस फोन में भी स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी और 12 जीबी रैम विकल्प मिलेगा। वनप्लस 8 में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा, 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का। वनप्लस 8 प्रो की तरह इस फोन में भी 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। फोन में 4,300 एमएएच की बैटरी के साथ 30 वार्प चार्ज 30टी सपोर्ट मिलेगा। यह फोन कोई आईपी रेटिंग के साथ नहीं आएगा।
Advertisement

OnePlus के सीईओ पीटलाउ ने पहले ही बताया था कि वनप्लस के दोनों ही फ्लैगशिप हैंडसेट 5G सपोर्ट के साथ आएंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • Bad
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.