OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 की कीमतें लॉन्च से पहले लीक

OnePlus ने अभी तक वनप्लस 8 प्रो और वनप्लस 8 की कीमतों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में लाउ ने पुष्टि की थी कि वनप्लस 8 सीरीज़ के फोन की कीमत 1,000 डॉलर (लगभग 76,400 रुपये) से अधिक नहीं होगी।

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 की कीमतें लॉन्च से पहले लीक
ख़ास बातें
  • वनप्लस 8 प्रो की कीमत यूरोप में EUR 919 और EUR 929 के बीच होने का दावा
  • OnePlus 8 की कीमत EUR 719 और EUR 729 के बीच होने की जानकारी
  • OnePlus अपनी OnePlus 8 सीरीज़ को 14 अप्रैल को लॉन्च करेगी
विज्ञापन
OnePlus 8 सीरीज़ को 14 अप्रैल को लॉन्च किया जाना है। लेकिन लॉन्च से पहले OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 हैंडसेट की कथित कीमतें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। उम्मीद तो यही है कि OnePlus पहले की तरह अपने नए फ्लैगशिप डिवाइस की कीमत पुराने हैंडसेट की तुलना में ज़्यादा रखेगी। इसकी वजह है कंपनी द्वारा नए फ्लैगशिप फोन में वायरसेल चार्जिंग और 5जी सपोर्ट जैसे फीचर देना। इसके अलावा वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो मार्केट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आएंगे।
 

OnePlus 8 Pro, OnePlus 8 price (expected)

दावा किया गया है कि वनप्लस 8 प्रो की कीमत यूरोप में EUR 919 और EUR 929 (करीब 76,000 रुपये-76,900 रुपये) के बीच होगी। यह दाम 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का होगा। फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम EUR 1,009 और EUR 1,019 (करीब 83,500-84,400 रुपये) के बीच हो सकता है। दूसरी तरफ, यूरोप में OnePlus 8 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 719 और EUR 729 (करीब 59,500 रुपये-60,400 रुपये) के बीच होगी। वनप्लस 8 के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज टॉप एंड वेरिएंट की कीमत EUR 819 और EUR 829 (करीब 67,800-68,700 रुपये) के बीच होने का दावा है।

याद रहे कि OnePlus 7T के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को यूरोपीय मार्केट में EUR 599 (करीब 49,600 रुपये) में उतारा गया था। OnePlus 7T Pro के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को EUR 759 (करीब 62,900 रुपये) में पेश किया गया था। इशारों से साफ है कि OnePlus अपने नए मॉडल की कीमत OnePlus 7T सीरीज़ की तुलना में ज्यादा रखेगी।

लीक हुईं कीमतों का श्रेय यूरोपीय रिटेलर Alsa.sk को जाता है। इसकी वेबसाइट नए वनप्लस 8 मॉडल को थोड़ी देर के लिए लिस्ट किया गया था। जर्मन वेबसाइट WinFuture ने इस लिस्टिंग के बारे में जानकारी दी। बाद में जिसे हटा लिया गया।

OnePlus ने अभी तक वनप्लस 8 प्रो और वनप्लस 8 की कीमतों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में लाउ ने पुष्टि की थी कि वनप्लस 8 सीरीज़ के फोन की कीमत 1,000 डॉलर (लगभग 76,400 रुपये) से अधिक नहीं होगी।

दोनों फोन 5G को सपोर्ट करेंगे और 120Hz फ्लुइड डिस्प्ले के साथ आएंगे। फोन स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ आता है और इनमें LPDDR5 रैम को शामिल किया जाएगा। दोनों फोन 6,400Mbps से लेकर 51.2GB/s की ट्रांसफर दर तक पहुंच सकते हैं। OnePlus 8 फोन में यूएफएस 3.0 फ्लैश स्टोरेज के साथ टर्बो राइट और होस्ट परफॉर्मेंस बूस्टर (एचपीबी) जैसे सॉफ्टवेयर फीचर्स शामिल होंगे।

OnePlus अपनी OnePlus 8 सीरीज़ को 14 अप्रैल को लॉन्च करेगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • कमियां
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »