OnePlus 8 Lite की तस्वीर लीक, होल-पंच डिस्प्ले और दो रियर कैमरों की मिली झलक

OnePlus 8 Lite Renders: हैंडसेट निर्माता कंपनी वनप्लस के आगामी वनप्लस 8 लाइट स्मार्टफोन से संबंधित रेंडर लीक हो गए हैं।

OnePlus 8 Lite की तस्वीर लीक, होल-पंच डिस्प्ले और दो रियर कैमरों की मिली झलक

Photo Credit: OnLeaks/ 91Mobiles

OnePlus 8 Lite Renders: वनप्लस 8 लाइट में हो सकते हैं दो रियर कैमरे

ख़ास बातें
  • OnePlus 8 Lite के तस्वीर में मिली होल-पंच डिस्प्ले की झलक
  • वनप्लस 8 लाइट में फ्लैट डिस्प्ले हो सकती है
  • OnePlus 8 Lite में नहीं होगा 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक
विज्ञापन
OnePlus 8 Lite Renders: हैंडसेट निर्माता कंपनी वनप्लस के आगामी वनप्लस 8 लाइट स्मार्टफोन से संबंधित रेंडर लीक हो गए हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कंपनी Samsung के नक्शेकदम पर चल रही है क्योंकि सैमसंग भी Galaxy Note 10 Lite और Galaxy S10 Lite स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की तस्वीर लीक होने के बाद अब कथित लीक-बेस्ड कैड रेंडर और वनप्लस 8 लाइट की 360 डिग्री वीडियो लीक हो गई है। OnePlus 8 Lite की लीक हुई तस्वीर में होल-पंच कैमरा स्क्रीन के मध्य में दिख रहा है, याद करा दें कि
Galaxy Note 10 स्मार्टफोन  में भी सैमसंग ने स्क्रीन के मध्य में कटआउट दिया था।

OnePlus 8 Lite के रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) और 360 डिग्री वीडियो को @OnLeaks और 91Mobiles ने साझेदारी में जारी किया है। फोन के बैक पैनल पर ब्लैक मॉड्यूल में दो रियर कैमरों की झलक देखने को मिली है। कैमरा सेंसर के ठीक नीचे एलईडी फ्लैश को जगह मिली है।

OnePlus 8 Lite के फ्रंट पैनल में होल-पंच डिज़ाइन की झलक देखने को मिली है, कटआउट स्क्रीन के मध्य में नज़र आ रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की अब तक लीक हुई तस्वीरों में होल-पंच स्क्रीन के बायीं तरफ दिख रहा था। इसका मतलब वनप्लस 8 लाइट थोड़े अलग डिज़ाइन के साथ आ सकता है।


ऐसा कहा जा रहा है कि वनप्लस 8 लाइट में फ्लैट डिस्प्ले हो सकती है, इसका स्क्रीन साइज़ 6.4 इंच से 6.5 इंच के बीच हो सकता है। आगामी OnePlus फोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस हो सकता है लेकिन वहीं, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक की छुट्टी हो सकती है। OnePlus 8 Lite का डाइमेंशन 159.2x74x8.6 मिलीमीटर हो सकता है।

रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) में फिंगरप्रिंट सेंसर की झलक तो फिलहाल देखने को नहीं मिली है, यह इस बात का संकेत दे रहा है कि आगामी वनप्लस फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है। वनप्लस 8 लाइट में प्रोसेसर, कैमरा सेंसर और बैटरी क्षमता की फिलहाल तो जानकारी नहीं मिली सकी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus, OnePlus 8 Lite
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »