OnePlus 7T Pro McLaren Edition में हैं 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज, जानें कीमत

OnePlus 7T Pro McLaren Edition की कीमत 58,999 रुपये है। वनप्लस 7टी प्रो मैकलेरन एडिशन की प्री-ऑर्डर बुकिंग करने वाले ग्राहकों को वनप्लस टाइप-सी बुलेट्स मुफ्त दिया जाएगा।

OnePlus 7T Pro McLaren Edition में हैं 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज, जानें कीमत

OnePlus 7T Pro की ओपन सेल 5 नवंबर से

ख़ास बातें
  • वनप्लस 7टी प्रो मैकलेरन एडिशन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं
  • OnePlus 7T Pro McLaren Edition में पपाया ऑरेंज का एक्सेंट है
  • OnePlus ने एक खास किस्म का प्रोटेक्टिव कवर भी दिया है इस फोन के साथ
विज्ञापन
OnePlus 7T Pro McLaren Edition को लॉन्च कर दिया गया है। इसके साथ कंपनी ने वनप्लस 7टी प्रो को भी लॉन्च किया है। इस फोन का अलग बैक पैनल डिज़ाइन है जो रेसिंग कार के आउटलाइन को दर्शाता है। किनारे पर मैकलेरन की पहचान माने जाने वाला पपाया ऑरेंज का एक्सेंट है। वनप्लस 7टी प्रो मैकलेरन एडिशन का रिटेल बॉक्स भी अलग है। इसके अलावा OnePlus ने एक खास किस्म का प्रोटेक्टिव कवर भी दिया है। वनप्लस 7टी प्रो मैकलेरन एडिशन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज है। बाकी स्पेसिफिकेशन वनप्लस 7टी प्रो से मेल खाते हैं। मैकलेरन एडिशन में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर और 4,085 एमएएच बैटरी दी गई है।
 

OnePlus 7T Pro McLaren Edition price

वनप्लस 7टी प्रो मैकलेरन एडिशन की कीमत 58,999 रुपये है। फोन का एक मात्र वेरिएंट 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाला है। फोन 11 अक्टूबर से वनप्लस के एक्सक्लूसिव स्टोर्स में सीमित संख्या में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। इसके बाद 5 नवंबर से फोन की ओपन सेल OnePlus ऑनलाइन स्टोर्स और अमेज़न इंडिया पर होगी।


वनप्लस 7टी प्रो मैकलेरन एडिशन की प्री-ऑर्डर बुकिंग करने वाले ग्राहकों को वनप्लस टाइप-सी बुलेट्स मुफ्त दिया जाएगा। प्री-बुकिंग किए गए डिवाइस की डिलिवरी 18 अक्टूबर से शुरू होगी।
 

OnePlus 7T Pro McLaren Edition specifications

डुअल सिम वनप्लस 7टी प्रो मैकलेरन एडिशन एंड्रॉयड 10 पर आधारित ऑक्सीजन ओएस 10.0 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का (1440x3120 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। यह 516 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसमें 2.96 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ 12 जीबी रैम दिए गए हैं। मैकलेरन एडिशन की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है।
 

OnePlus 7T Pro McLaren Edition camera

वनप्लस 7टी प्रो मैकलेरन एडिशन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, हॉरीजोन्टल पोज़ीशन में। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.6 है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस है। 8 मेगापिक्सल के टेलीफोटो लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल-एलईडी फ्लैश मॉड्यूल है।
 
oneplus

रियर कैमरे से यूज़र्स 60 फ्रेम प्रति सेकेंड वाले 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। कंपनी ने कैमरा ऐप में पोर्ट्रेट, अपग्रेडेड अल्ट्राशॉट इंजन, नाइटस्केप, प्रो मोड एआई सीन डिटेक्शन, पनोरमा, एचडीआर, टाइम-लैप्स और रॉ इमेज जैसे फीचर दिए हैं।

सेल्फी के लिए वनप्लस 7टी प्रो में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरा फेस अनलॉक, एच़डीआर, स्क्रीन फ्लैश और फेस रीटचिंग जैसे फीचर्स से लैस है।
 

OnePlus 7T Pro McLaren Edition battery and other key features

वनप्लस 7टी प्रो मैकलेरन एडिशन की बैटरी 4,085 एमएएच की है। यह वार्प चार्ज 30टी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, सेंसर कोर, लेज़र सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 162.6x75.9x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 206 ग्राम। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  3. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  4. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  6. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
  7. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  9. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  10. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »