OnePlus 7T Pro में हो सकता है स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर, तस्वीरें लीक

OnePlus 7T Pro के बारे में अभी ज़्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। हम इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

OnePlus 7T Pro में हो सकता है स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर, तस्वीरें लीक
ख़ास बातें
  • वनप्लस 7 प्रो का अपग्रेड होगा वनप्लस 7टी प्रो
  • संभव है कि OnePlus अपने अगले हैंडसेट के लिए कैमरे सेंसर बदल दे
  • वनप्लस 7टी प्रो को इस साल नवंबर महीने में लाए जाने की उम्मीद
विज्ञापन
OnePlus को हर 6 महीने में अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन को अपग्रेड करने के लिए जाना जाता है। कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के अपग्रेड को “T” नाम जोड़कर लाती है, जैसे- वनप्लस 5टी और वनप्लस 6टी। ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी ने वनप्लस 7 प्रो के अपग्रेड पर काम शुरू कर दिया है। इसे OnePlus 7T Pro के नाम से जाना जाएगा। वनप्लस 7टी प्रो स्मार्टफोन कथित तस्वीरें सामने आई हैं जो इशारा है कि वनप्लस अपने नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है।

कथित तस्वीरों में वनप्लस 7टी प्रो एक कवर में नज़र आ रहा है। इसका इस्तेमाल फोन के डिज़ाइन को छिपाने के लिए हुआ है। तस्वीर से साफ है कि डिवाइस में आगे की तरफ सिर्फ स्क्रीन है। कोई नॉच या होल-पंच डिज़ाइन नहीं। इस फोन का कवर काफी बड़ा है। ताकि पॉप-अप सेल्फी कैमरे के लिए जगह हो। दूसरा छेद स्मार्टफोन के माइक्रोफोन के लिए है।

लीक हुई तस्वीर से साफ है कि फोन के किनारे कर्व्ड हैं। ईयरपीस ग्रिल बड़ा है, बिल्कुल ही वनप्लस 7 प्रो की तरह। लीक की हुई तस्वीर से साफ है कि वनप्लस 7टी प्रो एंड्रॉयड क्यू के बीटा वर्ज़न से लैस है।

वनप्लस 7टी प्रो के बारे में और कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। हम इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। संभव है कि OnePlus अपने अगले हैंडसेट के लिए कैमरे सेंसर बदल दे। इसके अलावा डिवाइस के नए कलर वेरिएंट लाए जाएं।

OnePlus 3T, OnePlus 5T और OnePlus 6T के लॉन्च की तारीख के आधार पर अनुमान है कि वनप्लस 7 प्रो के अपग्रेड को इस साल नवंबर महीने में लाया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 7T Pro, OnePlus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »