OnePlus 7T का फर्स्ट लुक आया सामने, ग्रेडिएंट डिज़ाइन और तीन रियर कैमरों से है लैस

OnePlus 7T First Look: आधिकारिक लॉन्च से पहले OnePlus के सीईओ ने वनप्लस 7टी की कुछ आधिकारिक तस्वीरें साझा कर हैंडसेट के फर्स्ट लुक से पर्दा उठा दिया है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 18 सितंबर 2019 15:59 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 7T के पिछले हिस्से में हैं तीन रियर कैमरे
  • रियर कैमरे की फोकल लेंथ है 17mm, 26mm और 51mm
  • वनप्लस 7टी होगा 26 सितंबर को लॉन्च

OnePlus 7T First Look: वनप्लस 7टी के फर्स्ट लुक से उठा पर्दा, तीन रियर कैमरों से है लैस

OnePlus 7T First Look: वनप्लस 7टी 26 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा लेकिन आधिकारिक लॉन्च से पहले OnePlus के सीईओ पीट लाउ ने OnePlus 7T की कुछ आधिकारिक तस्वीरें साझा कर हैंडसेट के फर्स्ट लुक से पर्दा उठा दिया है। तस्वीर में वनप्लस 7टी ग्रेडिएंट ब्लू डिज़ाइन के साथ नज़र आ रहा है। जैसा कि लीक से संकेत मिला था, वनप्लस के पिछले हिस्से में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है जिसमें तीन लेंस दिख रहे हैं। वनप्लस ब्रांड के इस आगामी फोन के बैक पैनल पर ब्लू का लाइट शेड है।

वनप्लस के सीईओ ने ट्विटर पर OnePlus 7T के आधिकारिक रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) को शेयर किया है। इसके अलावा वनप्लस फोरम पोस्ट पर फोन के कुछ डिज़ाइन स्केमैटिक को भी साझा किया गया है। अब बात कैमरा की। कैमरा मॉड्यूल के ठीक ऊपर तीनों सेंसर की फोकल लेंथ का जिक्र किया गया है जो, 17 एमएम, 26 एमएम और 51 एमएम है।

कंपनी पहले ही इस बात का खुलासा कर चुकी है कि OnePlus 7 Pro की तरह वनप्लस 7टी के फ्रंट में भी 90 हर्ट्ज़ का डिस्प्ले होगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि OnePlus 7T को भारत में 26 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।
 

OnePlus 7T Camera: वनप्लस 7टी होगा तीन रियर कैमरों से लैस

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो वनप्लस 7टी में एचडीआर 10+ सपोर्ट के साथ 6.55 इंच का एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है। OnePlus 7T में Qualcomm Snapdragon 855+ SoC के साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक के स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,800 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
Advertisement

लीक से यह भी पता चला था कि वनप्लस 7टी में तीन रियर कैमरे हो सकते हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, जिसका अपर्चर एफ/ 1.6, 2X ऑप्टिकल जूम के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 120 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर हो सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent overall performance
  • All the features of OxygenOS 10 and security of Android 10
  • Good battery life with extremely quick charging
  • Premium looks and construction quality
  • Great display and good speakers
  • Bad
  • Some bugs and inconsistencies with the camera app
  • Low-light photos and videos could be better
  • No water or dust resistance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  2. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  3. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  4. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  5. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  6. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  7. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  8. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  9. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  10. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.