OnePlus 7 की कथित तस्वीरें आईं सामने, पॉप-अप सेल्फी कैमरे से हो सकता है लैस

साल 2019 के बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन में से एक है OnePlus 7। जैसे-जैसे हम इस हैंडसेट के लॉन्च के करीब आ रहे हैं, अगले OnePlus फ्लैगशिप हैंडसेट के बारे में जानकारियां ऑनलाइन आने लगी हैं।

OnePlus 7 की कथित तस्वीरें आईं सामने, पॉप-अप सेल्फी कैमरे से हो सकता है लैस
ख़ास बातें
  • OnePlus 7 की दो कथित वास्तविक तस्वीरें साझा
  • OnePlus 7 को मई 2019 में लॉन्च किया जा सकता है
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस हो सकता है वनप्लस 7
विज्ञापन
साल 2019 के बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन में से एक है OnePlus 7। जैसे-जैसे हम इस हैंडसेट के लॉन्च के करीब आ रहे हैं, अगले OnePlus फ्लैगशिप हैंडसेट के बारे में जानकारियां ऑनलाइन आने लगी हैं। अब एक ट्विटर यूज़र ने दो तस्वीरें साझा की हैं और दावा किया है कि ये OnePlus 7 हैंडसेट की फोटो हैं। इस फोटो में दिख रहे फोन का डिज़ाइन इससे पहले लीक हुए OnePlus 7 की फोटो से मेल नहीं खाते हैं, लेकिन दोनों ही फोन में फ्रंट कैमरा नज़र नहीं आ रहा है। यह पॉप अप सेल्फी कैमरा की ओर इशारा है। आइए आपको OnePlus 7 के कथित फोटो से मिली जानकारियों के बारे में बताते हैं।

@Steven_Sbw नाम के एक ट्विटर यूज़र ने OnePlus 7 की दो कथित वास्तविक तस्वीरें साझा की हैं। गौर करने वाली बात है कि इन फोटो की प्रमाणिकता का दावा नहीं किया जा सकता है। तस्वीरों से एक स्मार्टफोन के बारे में पता चलता है जो ना के बराबर बेज़ल और निचले हिस्से पर थोड़े चौड़े बॉर्डर से लैस है। किनारे घुमावदार हैं। इसके अलावा पावर बटन और अलर्ट स्लाइडर भी किनारे पर है। इससे पहले वनप्लस 7 की लीक हुई तस्वीर से पॉप-अप सेल्फी कैमरे की जगह स्लाइडर मैकनिज़्म की झलक मिली थी।

@Steven_Sbw ने फोन के स्पेसिफिेकेशन के बारे में कुछ नहीं बताया है। हालांकि, कंपनी ने पहले ही बताया है कि वनप्लस 7 हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन अब भी रहस्य हैं। लेकिन हम इसमें एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ऑक्सीजन ओएस दिए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

OnePlus 7 के आम वेरिएंट के अलावा कंपनी 5जी वेरिएंट को भी लॉन्च कर सकती है। यह वेरिएंट ज़्यादा रैम और स्टोरेज से लैस होगा। कंपनी की पुरानी रणनीति पर गौर किया जाए तो OnePlus 7 को मई 2019 में लॉन्च किया जा सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 7, OnePlus
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  2. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  3. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  5. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  6. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  7. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  8. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  9. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  10. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »