Amazon Freedom Sale 2019: वनप्लस 7, सैमसंग गैलेक्सी एम30, रेडमी वाई3 सहित कई फोन पर छूट

प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए Amazon Freedom Sale का आगाज़ 7 अगस्त को दोपहर 12 बजे होगा। आम यूज़र्स के लिए सेल 8 अगस्त से शुरू होगी। यह सेल 11 अगस्त तक चलेगी।

Amazon Freedom Sale 2019: वनप्लस 7, सैमसंग गैलेक्सी एम30, रेडमी वाई3 सहित कई फोन पर छूट

Amazon Freedom Sale 11 अगस्त तक

ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एम30 सेल में 1,000 रुपये सस्ते में बिकेगा
  • हॉनर 20आई को अमेज़न सेल में 2,000 रुपये की छूट के साथ बेचा जाएगा
  • नोकिया 6.1 प्लस बिकेगा 6,000 रुपये सस्ते में
विज्ञापन
Amazon Freedom Sale की शुरुआत होने में 48 घंटे से कम वक्त बचा है। सेल से पहले अमेज़न ने अपने ग्राहकों के लिए मोबाइल फोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स का खुलासा कर दिया है। अमेज़न ने वनप्लस 7, सैमसंग गैलेक्सी एम30, रेडमी वाई30, हॉनर 20आई, रेडमी 7, नोकिया 6.1 प्लस, हॉनर 8एक्स, रेडमी 6ए, एलजी डब्ल्यू10 और अन्य स्मार्टफोन पर मिलने वाली छूट का टीज़र ज़ारी किया है। इस छूट के अलावा अमेज़न फ्रीडम सेल में एसबीआई क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए Amazon Freedom Sale का आगाज़ 7 अगस्त को दोपहर 12 बजे होगा। आम यूज़र्स के लिए सेल 8 अगस्त से शुरू होगी। यह सेल 11 अगस्त तक चलेगी।

अमेज़न सेल में मोबाइल फोन पर मिलने वाले ऑफर्स
 

सैमसंग गैलेक्सी एम30, गैलेक्सी एम20

सैमसंग गैलेक्सी एम30 को अमेज़न फ्रीडम सेल में 1,000 रुपये सस्ते में बेचा जाएगा। डिस्काउंट 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर उपलब्ध होगा। यह पहला मौका नहीं है जब सैमसंग गैलेक्सी एम30 सस्ता हुआ है। इससे पहले भी अमेज़न पर आयोजित कई सेल में गैलेक्सी एम30 को सस्ते में बेचा गया है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एम20 को भी 1,000 रुपये की छूट के साथ बेचा जाएगा।
 

हॉनर 20आई, हॉनर 8एक्स

करीब दो महीने पहले लॉन्च किए गए हॉनर 20आई को अमेज़न सेल में 2,000 रुपये की छूट के साथ बेचा जाएगा। फोन को 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अमेज़न सेल में यह 12,999 रुपये में बिकेगा। अगर आपके पास एसबीआई कार्ड है तो फोन और सस्ते में आपका हो जाएगा। हॉनर 8एक्स को इस सेल में 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जाएगा। इस फोन का दाम 14,999 रुपये से शुरू होता है।
 

रेडमी वाई3, रेडमी वाई2

शाओमी रेडमी वाई3 का 3 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट आमतौर पर 9,999 रुपये में मिलता है। हालांकि, अमेज़न फ्रीडम सेल में आप इसे 8,999 रुपये में ही खरीद पाएंगे। फिलहाल, रेडमी वाई3 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। दूसरी तरफ, रेडमी वाई2 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3,000 रुपये की छूट के साथ बेचा जाएगा। यह फोन फिलहाल कंपनी की वेबसाइट पर 10,999 रुपये में बिकता है।
 

रेडमी 7, रेडमी 6ए, रेडमी 6

अमेज़न सेल में रेडमी 7, रेडमी 6ए और रेडमी 6 को भी सस्ते में बेचा जा रहा है। सेल के दौरान आमतौर पर 8,999 रुपये में बिकने वाला रेडमी 7 का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,499 रुपये में मिलेगा। इसी तरह से रेडमी 6ए के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,199 रुपये में बेचा जाएगा। छूट 800 रुपये की है। वहीं, रेडमी 6 को सेल में 1,000 रुपये सस्ते में बेचा जाएगा। इस फोन की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होगी।
 

नोकिया 6.1 प्लस, नोकिया 8.1  

एचएमडी ग्लोबल के नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 8.1 स्मार्टफोन भी सस्ते में बिकेंगे। नोकिया 6.1 प्लस का 6 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट अमेज़न सेल में 10,999 रुपये में बिकेगा। आमतौर पर इस वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रहती है। नोकिया 8.1 को 500 रुपये की छूट के साथ 19,499 रुपये में बेचा जाएगा।
 

एलजी डब्ल्यू10

एलजी डब्ल्यू10 को अमेज़न फ्रीडम सेल में 8,999 रुपये के बजाय 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। याद रहे कि एलजी डब्ल्यू10 को भारत में जून महीने में ही लॉन्च किया गया था।
 

वनप्लस 7

अमेज़न फ्रीडम सेल में वनप्लस 7 के साथ 3,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प होगा। इसके अलावा एसबीआई का क्रेडिट कार्ड ऑफर भी है।

सेल में वीवो वी15, ओप्पो एफ11, सैमसंग गैलेक्सी नोट 9, वीवो वाई12, सैमसंग गैलेक्सी ए50, ओप्पो रेनो, सैमसंग गैलेक्सी एस10, सैमसंग गैलेक्सी ए80 और ओप्पो एफ11 प्रो जैसे हैंडसेट अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर के साथ आएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  12. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »