OnePlus 7 Pro को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

OnePlus 7 Pro Update: वनप्लस 7 प्रो के लिए जारी अपडेट को बैच बनाकर रोल आउट किया गया है ऐसे में सभी यूज़र तक अपडेट पहुंचने में कुछ समय लगेगा।

OnePlus 7 Pro को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

OnePlus 7 Pro को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है OnePlus 7 Pro
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है वनप्लस 7 प्रो में
  • OnePlus 7 Pro में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है
विज्ञापन
OnePlus 7 Pro को ऑक्सीजन ओएस 9.5.8 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। वनप्लस 7 प्रो के लिए जारी अपडेट को बैच बनाकर रोल आउट किया गया है ऐसे में सभी यूज़र तक अपडेट पहुंचने में कुछ समय लगेगा। OnePlus 7 Pro को मिला OxygenOS 9.5.8 अपडेट ऑप्टिमाइज़्ड टच सेंस्टिविटी, मई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और फोन कॉल में इप्रूव ऑडियो क्वालिटी के साथ आ रहा है। इसके अलावा Google ने ARCore कंपैटिबल डिवाइस लिस्ट को भी अपडेट किया है जिससे इस बात का पता चला है कि OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन भी ARCore सपोर्ट करता है।

OnePlus 7 Pro को मिले नए ऑक्सीजन ओएस 9.5.8 अपडेट को ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए रोल आउट किया गया है। कंपनी द्वारा साझा किए चेंजलॉग के अनुसार, नया अपडेट स्क्रीन के लिए टच सेंस्टिविटी, थर्ड-पार्टी टाइप-सी हेडफोन के लिए ऑप्टिमाइज़्ड कंपैटिबिलिटी, बग फिक्स और इंप्रूवमेंट के साथ आ रहा है।

OnePlus 7 Pro के लिए जारी नया अपडेट मई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच, फोन कॉल के लिए इंप्रूव ऑडियो क्वालिटी, इनकमिंग वीडियो कॉल आने पर स्क्रीन बंद या लॉक होने पर पॉप-अप कैमरा ओपन हो जाएगा। यूज़र रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus 7 Pro को मिले ऑक्सीजन ओएस 9.5.8 अपडेट का फाइल साइज़ 109 एमबी है।

OnePlus टीम ने यूज़र द्वारा रिक्वेस्ट किए फीचर पर फीडबैक को शेयर करते हुए बताया कि आगामी ऑक्सीजन ओएस वर्जन में कौन-कौन से फीचर्स को जोड़ा जा सकता है। कुछ फीचर्स को कंफर्म किया गया है जैसे कि OnePlus 7 Pro के अल्ट्रा-वाइड कैमरा की मदद से वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट, रिसेंट मेन्यू ऐप्स को एक्सेस करते समय पहले से ज्यादा ऐप्स दिखेंगे, चार्जिंग साउंड इफेक्ट, विशेष कीवर्ड से मैसेज़ ब्लॉक और कॉल ब्लॉक सपोर्ट दिया जा सकता है।

ऊपर बताए गए फीचर्स के अलावा OnePlus ने कहा कि कंपनी ऑक्सीजन ओएस में अडैप्टिव आइकन सपोर्ट और ज़ेन मोड की अवधि को कस्टमाइज करने पर काम कर रही है। कंपनी ने सटीक समय-सीमा नहीं बताई है कि आखिर कब तक इन फीचर्स को जारी किया जा सकता है। इसके अलावा Google ने ARCore सपोर्ट करने वाली डिवाइस की लिस्ट को अपडेट किया है और अब इसमें OnePlus 7, OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 Pro 5G भी शामिल हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build
  • Vivid and immersive display
  • Powerful stereo speakers
  • Snappy UI and app performance
  • Useful secondary cameras
  • Good battery life
  • कमियां
  • Heavy
  • Inconsistent AF in macros
  • 4K videos have oversaturated colours
  • Mediocre low-light video performance
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन1440x3120 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »