OnePlus 7 का मिरर ब्लू वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत

OnePlus 7 का यह खास वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसे 32,999 रुपये में बेचा जाएगा।

OnePlus 7 का मिरर ब्लू वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत

Oneplus 7 में है स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल कैमरा

ख़ास बातें
  • वनप्लस 7 एक डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन है
  • OnePlus 7 में 8 जीबी तक रैम है
  • वनप्लस 7 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलता है
विज्ञापन
OnePlus 7 को भारत में मई महीने में लॉन्च किया गया था। इसके 6 जीबी रैम वेरिएंट को मिरर ग्रे रंग में उपलब्ध कराया गया था और 8 जीबी रैम वेरिएंट को मिरर ग्रे व लाल रंग में। अब कंपनी ने ऐलान किया है कि वनप्लस 7 का नया मिरर ब्लू वेरिएंट भी मार्केट में उपलब्ध होगा। नए वेरिएंट को 15 जुलाई को अमेज़न प्राइम सेल के दौरान लॉन्च किया जाएगा। अमेज़न की वेबसाइट पर नए वनप्लस 7 मिरर ब्लू के लिए अलग पेज को लाइव किया गया है। यहां पर नोटिफाई मी बटन भी है।
 

OnePlus 7 के मिरर ब्लू वेरिएंट की कीमत और सेल

वनप्लस 7 के मिरर ब्लू वेरिएंट की बिक्री 14 जुलाई की मध्यरात्रि को शुरू होगी, यानी 15 जुलाई से। सेल अमेज़न इंडिया पर आयोजित होगी। हमने वनप्लस से यह जानने के लिए संपर्क किया है कि नया कलर वेरिएंट गैर-प्राइम ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा या नहीं। अमेज़न लिस्टिंग से साफ है कि नया वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध होगा। इसे 32,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। अमेज़न प्राइम डे सेल में ग्राहक एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके 1,750 रुपये कैशबैक पाएंगे। वहीं, वनप्लस 7 प्रो पर इसी बैंक के कार्ड साथ 3,500 रुपये कैशबैक मिलेगा। वनप्लस 7 को 20 जून से ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा।

वनप्लस 7 का 6 जीबी रैम वेरिएंट मिरर ग्रे रंग में उपलब्ध है। लेकिन प्राइम डे सेल के दौरान मिरर ब्लू रंग में भी बिकेगा। इसका 8 जीबी रैम वेरिएंट 37,999 रुपये का है। यह मिरर ग्रे और रेड रंग में बिकता है।
 

वनप्लस 7 मिरर ब्लू स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वनप्लस 7 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलता है। वनप्लस 7 में 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और पिक्सल डेनसिटी 402 पिक्सल प्रति इंच। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं। .

वनप्लस 7 एक डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX586 सेंसर है। अपर्चर एफ/1.7 वाला यह लेंस इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.4 है। रियर कैमरा सेटअप डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आएगा। पोर्ट्रेट, अल्ट्राशॉट, नाइटस्केप, प्रो मोड, एआई सीन डिटेक्शन, पनोरमा, एचडीआर, स्टूडियो लाइटनिंग, टाइम लैप्स और रॉ इमेज जैसे फीचर भी दिए गए हैं। फोन का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यहां Sony IMX471 सेंसर है।

वनप्लस 7 के स्टोरेज पर आधारित दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी यूएफएस 3.0 2-लेन स्टोरेज। कंपनी का दावा है कि यह ज़्यादा तेज़ स्टोरेज स्टेंडर्ड के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोन होगा। वनप्लस के अन्य हैंडसेट की तरह इसमें भी माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है।

वनप्लस 7 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इसका हिस्सा हैं। वनप्लस 7 प्रो की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 20 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent performance
  • All-day battery life
  • Loud stereo speakers
  • कमियां
  • Below-average low-light camera performance
  • Inconsistent focus in portraits and macros
  • Poor low-light video stabilisation
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »