OnePlus 6T थंडर पर्पल वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें लॉन्च ऑफर्स और कीमत

OnePlus ने सोमवार को OnePlus 6T का नया थंडर पर्पल वेरिएंट भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। नया रंग का कौन सा वेरिएंट बेचा जाएगा और फोन के साथ मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स क्या है जानें।

OnePlus 6T थंडर पर्पल वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें लॉन्च ऑफर्स और कीमत

OnePlus 6T थंडर पर्पल वेरिएंट भारत में लॉन्च

ख़ास बातें
  • 16 नवंबर से शुरू होगी OnePlus 6T के नए वेरिएंट की बिक्री
  • OnePlus 6T में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • वनप्लस 6टी हकीकत में OnePlus 6 का अपग्रेड है
विज्ञापन
OnePlus ने सोमवार को OnePlus 6T का नया थंडर पर्पल वेरिएंट भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। थंडर पर्पल वेरिएंट केवल 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में बेचा जाएगा। OnePlus 6T के नए कलर वेरिएंट की बिक्री 16 नवंबर सुबह 11 बजे से ई-कॉमर्स साइट Amazon.in, वनप्लस स्टोर, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और OnePlus के एक्सक्लूसिव स्टोर पर होगी। बता दें कि वनप्लस 6टी हकीकत में OnePlus 6 का अपग्रेड है। OnePlus 6T यूज़र को ऑडियो कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट या ब्लूटूथ को इस्तेमाल में लाना होगा। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, बड़ी बैटरी, बड़े डिस्प्ले, छोटे नॉच, बेहतर लो लाइट फोटोग्राफी, एंड्रॉयड 9.0 पाई और स्मार्ट बूस्ट ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ आता है।
 

OnePlus 6T की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

वनप्लस 6टी के नए वेरिएंट की भारत में कीमत 41,999 रुपये है। इस दाम में 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल बेचा जाएगा। अब बात लॉन्च ऑफर की। एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर 1,500 रुपये का कैशबैक, 5,400 रुपये तक के Jio कैशबैक वाउचर, Amazon और OnePlus के एक्सक्लूसिव स्टोर पर 3 महीने की बिना ब्याज वाली ईएमआई, Kotak Servify की तरफ से 12 महीने के लिए फ्री डेमेज प्रोटेक्शन और अमेजन किंडल ई-बुक पर 500 रुपये तक की छूट दी जाएगी।  

OnePlus 6T की भारत में कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल बेचा जाएगा। यह सिर्फ मिरर ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। वहीं, 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिडनाइट ब्लैक और मिरर ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 41,999 रुपये है। सबसे महंगा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला है। इसे 45,999 रुपये में बेचा जाएगा।
 

OnePlus 6T स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम OnePlus 6T एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

OnePlus 6T में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX519 सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। इसके साथ जुगलंबदी में 20 मेगापिक्सल का Sony IMX376K सेंसर दिया गया है। इसका भी अपर्चर एफ/1.7 है। रियर कैमरे से आप 4K वीडियो शूट कर पाएंगे और साथ में सुपर स्लो मोशन वीडियो भी। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी है। OIS के साथ EIS भी उपलब्ध है।

OnePlus 6T का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX371 सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर और 1 माइक्रोन पिक्सल्स से लैस है। फ्रंट कैमरा भी इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। गौर करने वाली बात है कि वनप्लस 6 में भी यही फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप दिया गया था।

OnePlus 6T की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में 3,700 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वनप्लस 6टी का डाइमेंशन 157.5x74.8x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good
  • Big, vibrant screen
  • All-day battery life
  • Excellent, up-to-date software
  • कमियां
  • Disappointing low-light camera quality
  • Awkward and slow fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  2. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  4. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  7. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »