OnePlus 6T की तस्वीरें फिर लीक, फोन कवर की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू

OnePlus 6T के लॉन्च की तारीख का आधिकारिक तौर पर ऐलान अभी नहीं हुआ। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वनप्लस के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन से 17 अक्टूबर को पर्दा उठाया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2018 11:05 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 6T में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की पुष्टि हो चुकी है
  • OnePlus 6T की स्क्रीन टू बॉडी रेशियो OnePlus 6 की तुलना में ज़्यादा होगी
  • OnePlus 6T में 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं होगा
OnePlus 6T के लॉन्च की तारीख का आधिकारिक तौर पर ऐलान अभी नहीं हुआ। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वनप्लस के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन से 17 अक्टूबर को पर्दा उठाया जाएगा। सार्वजनिक हुए टीज़र और लीक हुए रेंडर्स से तो फोन के डिजाइन का बहुत हद तक अनुमान लगाया जा सकता है। OnePlus 6T में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की पुष्टि हो चुकी है। रेंडर्स इशारा देते हैं कि वनप्लस 6टी में वाटरड्रॉप नॉच होगा और पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोज़ीशन में डुअल कैमरा होगा। अब इस फोन की ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें सामने आईं हैं जो केस मेकर Olixar की वेबसाइट पर सार्वजनिक हुई हैं। इस वेबसाइट पर फोन के कवर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं।

Olixar ने अपनी वेबसाइट पर पांच कवर को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया है। इन कवर में वाटरड्रॉप की तरह दिखने वाला नॉच नज़र आ रहा जो इशारा है कि OnePlus 6T की स्क्रीन टू बॉडी रेशियो OnePlus 6 की तुलना में ज़्यादा होगी। वर्टिकल पोज़ीशन वाला डुअल कैमरा सेटअप वनप्लस 6टी के रियर पर मध्य में होगा। देखा जाए तो ताज़ा खुलासा पहले लीक हो चुके रेंडर्स से मेल खाते हैं। कवर रेंडर्स के बारे में सबसे पहले जानकारी MySmartPrice द्वारा दी गई है।

OnePlus 6T में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की पुष्टि हो चुकी है जो इस फोन की अहम खासियतों में से एक होगा। वनप्लस द्वारा जारी किए गए टीज़र के आधार पर कहा जा सकता है कि OnePlus 6T में 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं होगा। यह यूएसबी टाइप-सी ईयरफोन के साथ आएगा। OnePlus 6T में भी वनप्लस 6 की तरह स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8जीबी रैम दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड 9.0 पाई भी हो सकता है। कीमत 550 डॉलर (करीब 40,000 रुपये) हो सकती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Big, vibrant screen
  • All-day battery life
  • Excellent, up-to-date software
  • Bad
  • Disappointing low-light camera quality
  • Awkward and slow fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.