OnePlus 6T की प्री-बुकिंग भारत में शुरू

वनप्लस 30 अक्टूबर को नई दिल्ली और न्यूयॉर्क में आयोजित इवेंट के दौरान OnePlus 6T को लॉन्च करेगी। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर वनप्लस 6टी की प्री-बुकिंग आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है।

OnePlus 6T की प्री-बुकिंग भारत में शुरू

OnePlus 6T की प्री-बुकिंग Amazon पर शुरू

ख़ास बातें
  • Amazon पर शुरू हुई OnePlus 6T की प्री-बुकिंग
  • OnePlus 6T में होगा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • OnePlus 6T का ग्लोबल इवेंट भी 30 अक्टूबर को ही है
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी वनप्लस 30 अक्टूबर को नई दिल्ली और न्यूयॉर्क में आयोजित इवेंट के दौरान OnePlus 6T को लॉन्च करेगी। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर वनप्लस 6टी की प्री-बुकिंग आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। OnePlus 6T की प्री-बुकिंग के लिए इच्छुक ग्राहकों को पहले अमेजन ई-गिफ्ट कार्ड खरीदना होगा। गिफ्ट कार्ड का इस्तेमाल वनप्लस 6टी को खरीदते समय किया जा सकेगा। वनप्लस ने सोमवार को अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख का खुलासा किया था। कंपनी ने इस बात से भी पर्दा उठा दिया है कि स्मार्टफोन में हेडफोन जैक नहीं होगा। फोन में यूएसबी टाइप-सी या वायरलेस ब्लूटूथ ईयरफोन की सुविधा तो है लेकिन वनप्लस का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ नहीं आएगा।

OnePlus 6T की प्री-बुकिंग के लिए सबसे पहले अमेजन पेज पर जाएं। बता दें कि प्री-बुकिंग के दौरान आपको 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके बाद आपको ईमेल द्वारा गिफ्ट कार्ड भेजा जाएगा। वनप्लस 6टी की सेल अमेजन पर 2 नवंबर दोपहर 12 बजे होगी। OnePlus का कहना है कि वनप्लस 6टी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। प्री-बुकिंग के अलावा कंपनी ने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि फोन में जान फूंकने के लिए 3,700 एमएएच की बैटरी दी गई है। 6 नवंबर तक आपके अमेजन पे अकाउंट में 500 रुपये का कैशबैक आ जाएगा। वनप्लस टाइप-सी बुलेट इयरफोन की खरीद के लिए 15 नवंबर तक आपको कूपन कोड मेल द्वारा भेज दिया जाएगा। बता दें कि ईयरफोन की कीमत 1,490 रुपये है। कूपन कोड का इस्तेमाल करने पर आपको शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
 
0udj63sk

OnePlus 6T की प्री-बुकिंग अमेजन के अलावा क्रोमा स्टोर और वनप्लस के ऑफलाइन स्टोर पर हो रही है। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 6T में 6.4 इंच का ऑप्टिक एमोलेड फुल-एचडी+ डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा। 6 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। स्मार्टफोन में 3700 एमएएच की बैटरी होगी जो वनप्लस 6 की 3300 एमएएच की बैटरी से काफी बड़ी है। इसके अलावा OnePlus 6T के आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पर चलने की उम्मीद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good
  • Big, vibrant screen
  • All-day battery life
  • Excellent, up-to-date software
  • कमियां
  • Disappointing low-light camera quality
  • Awkward and slow fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 6T, OnePlus 6T pre booking, Amazon, OnePlus 6T sale
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की समर सेल में OnePlus, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
  3. अंतरिक्ष में होने वाली है टक्कर! चांद से टकराएगा 8700 किमी प्रतिघंटा रफ्तार वाला रॉकेट का हिस्सा
  4. 70 फीट चौड़ा एस्टरॉयड आज पहुंच रहा धरती के पास! तबाही का खतरा?
  5. iQOO 15T आ रहा 200MP मेन कैमरा, 8000mAh बैटरी, धांसू फोटोग्राफी, गेमिंग फीचर्स के साथ, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  6. यह लैपटॉप नहीं, पावरबैंक है! Krafted Edge, लैपटॉप चार्जिंग के लिए 20,000mAh का 65W पावरबैंक, जानें सबकुछ
  7. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  8. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  9. Samsung Galaxy M47 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, 8GB रैम, Snapdragon चिप का खुलासा
  10. 25 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »