OnePlus 6 से 16 मई को उठेगा पर्दा, भारत में 17 मई को होगा लॉन्च

OnePlus 6 स्मार्टफोन भारत में देस्तक देने जा रहा है। OnePlus ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर ऐलान किया कि कंपनी 17 मई को मुंबई में एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है।

OnePlus 6 से 16 मई को उठेगा पर्दा, भारत में 17 मई को होगा लॉन्च

OnePlus 6 की लॉन्च डेट आई सामने

ख़ास बातें
  • OnePlus 6 स्मार्टफोन भारत में अगले महीने होगा लॉन्च
  • 17 मई को मुंबई में आयोजित होने जा रहे इवेंट में फोन से उठेगा पर्दा
  • OnePlus 6 के लिए लंदन में भी 16 मई को आयोजित किया गया है इवेंट
विज्ञापन
OnePlus 6 स्मार्टफोन भारत में दस्तक देने जा रहा है। OnePlus ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर ऐलान किया कि कंपनी 17 मई को मुंबई में एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है। यानी कहा जा सकता है कि भारत में वनप्लस 6 17 मी को लॉन्च होगा। इवेंट दोपहर 3 बजे है, जबकि चीन में फोन का लॉन्च इवेंट सुबह 10 बजे आयोजित होगा। इससे इतर आपको बता दें कि OnePlus 6 के लिए लंदन में भी 16 मई को एक इवेंट आयोजित किया गया है।

ध्यान रहे, OnePlus 6 से जुड़ी जानकारियां लंबे वक्त से लीक होती रही हैं। OnePlus ने एंट्री वाउचर को सार्वजनिक जगहों पर बेचना भी शुरू कर दिया है। हालांकि, वाउचर की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। लॉन्च इवेंट का लाइव प्रसारण फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर किया जाएगा।

वनप्लस ने एक प्रेस नोट के माध्यम से बताया, ''पिछले 4 सालों में OnePlus ने यूज़र को 'सबसे बेहतर' देने की कोशिश की है। कंपनी OnePlus 6 के लिए इतिहास का सबसे बड़ा इवेंट आयोजित करने जा रही है।' 'बता दें कि वनप्लस के लॉन्च इवेंट की जानकारी अमेज़न की OnePlus साझेदारी के ठीक बाद सामने आई है। साथ ही कहा जा चुका है कि OnePlus 5T आउट ऑफ स्टॉक हो गया है।

OnePlus 6 इस साल के बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन में से एक है। कंपनी इस हैंडसेट को "द स्पीड यू नीड" टैगलाइन से प्रमोट कर रही है। अब आपके मन में सवाल होगा कि इस हैंडसेट में यूज़र को क्या-कुछ मिलेगा? आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, OnePlus 6 हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में डिस्प्ले नॉच होगा। 3.5 एमएम हेडफोन जैक और ग्लास बैक डिजाइन की भी पुष्टि हुई है।अब कयासों की बात करें तो इस हैंडसेट में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होने की बात की जा रही है। बैटरी क्षमता भी OnePlus 5T से ज़्यादा होने का दावा है। इसके अतिरिक्त वनप्लस 6 में 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले होने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: oneplus, oneplus 6, oneplus 5t, oneplus event
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »