Oneplus 6 बिकेगा अमेज़न इंडिया पर, वीडियो टीज़र से खुलासा

वनप्लस 6 स्मार्टफोन से जल्द ही पर्दा उठेगा। चीनी कंपनी इसके प्रमोशन का कोई मौका नहीं चूक रही।

Oneplus 6 बिकेगा अमेज़न इंडिया पर, वीडियो टीज़र से खुलासा

Photo Credit: OnePlus/ The Verge

ख़ास बातें
  • OnePlus 6 में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होने की उम्मीद
  • कंपनी ने पहले ही iPhone X जैसे डिस्प्ले नॉच की पुष्टि की है
  • इस फ्लैगशिप हैंडसेट के भी 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम वाले वेरिएंट होंगे
विज्ञापन
वनप्लस 6 स्मार्टफोन से जल्द ही पर्दा उठेगा। चीनी कंपनी इसके प्रमोशन का कोई मौका नहीं चूक रही। बीते रविवार को हमारा सामना ऐसे ही एक टीज़र प्रमोशन से सिनेमा हॉल में हुआ। दरअसल, फिल्म की शुरुआत में हमने OnePlus 6 के "The speed you need" थीम का लंबा वीडियो देखा। वीडियो टीज़र का छोटा अंश कंपनी पहले ही जारी कर चुकी है। नए वीडियो में स्मार्टफोन के किसी स्पेसिफिकेशन का खुलासा तो नहीं किया गया है, लेकिन यह पुष्टि हो गई कि OnePlus 6 भारत में अमेज़न इंडिया पर ही मिलेगा।

इसमें कुछ भी चौंकाने वाला नहीं है, क्योंकि अब तक भारत में लॉन्च किए गए सभी वनप्लस स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया पर बिके हैं। वैसे, वीडियो के द स्पीड यू नीड थीम से हमें स्पेसिफिकेशन का इशारा तो मिलता है। OnePlus 6 में क्वालकॉम के सबसे पावरफुल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 845 होने की उम्मीद है। पहले की तरह वनप्लस के इस फ्लैगशिप हैंडसेट के भी 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम वाले वेरिएंट होंगे। इसके अलावा इनबिल्ट स्टोरेज में 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज का विकल्प होगा।

कंपनी ने पहले ही iPhone X जैसे डिस्प्ले नॉच की पुष्टि की है। यह iPhone X जैसे स्टाइल गेस्चर और फेस अनलॉक फीचर से लैस होगा। कंपनी ने यह भी खुलासा किया कि OnePlus 6 में हेडफोन जैक होगा। कंपनी ने अलर्ट स्लाइडर के पोज़ीशन को लेकर पहले ही टीज़र जारी किया है। बताया गया है कि इसका इस्तेमाल स्लाइड टू फोकस के लिए हो सकेगा।

OnePlus 6 से संबंधित अन्य दावों की बात करें तो इसमें वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। हार्डवेयर अलर्ट स्लाइडर को फोन के दायें किनारे पर जगह मिलेगी। स्मार्टफोन में 19:9 डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इसके ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर वेरिएंट होंगे। एक एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर एडिशन को भी पेश किए जाने की उम्मीद है।

कीमत की बात करें तो OnePlus 6 की कीमत 3,299 चीनी युआन (करीब 34,200 रुपये) से शुरू होने की उम्मीद है। यह कीमत 64 जीबी वेरिएंट की होगी। दूसरी तरफ, 128 जीबी और 256 जीबी वेरिएंट क्रमशः 3,799 चीनी युआन (करीब 39,300 रुपये) और 4,399 चीनी युआन (करीब 45,600 रुपये) होगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • कमियां
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
डिस्प्ले6.28 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 6, Mobiles, Android, OnePlus India, Amazon, Amazon India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »