OnePlus 6T के भारत में लॉन्च होने से ठीक पहले OnePlus 6 हुआ आउट ऑफ स्टॉक

ऐसा प्रतीत होता है कि अमेज़न की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की दूसरी किश्त में OnePlus 6 को खरीदना का आखिरी मौका था। इस दौरान फोन के सभी वेरिएंट को 5,000 रुपये में सस्ते में बेचा जा रहा था।

OnePlus 6T के भारत में लॉन्च होने से ठीक पहले OnePlus 6 हुआ आउट ऑफ स्टॉक
ख़ास बातें
  • वनप्लस 6 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • OnePlus 6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
  • OnePlus 6 का ही अपग्रेड है वनप्लस 6टी
विज्ञापन
वनप्लस के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T से पर्दा उठा लिया गया है। इस फोन को सोमवार को न्यू यॉर्क में आयोजित एक इवेंट में पेश किया गया। पहले की तरह, कंपनी की लेटेस्ट सीरीज़ का नया हैंडसेट पेश होते ही OnePlus 6 भारत में आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। गौर करने वाली बात है कि फोन का कोई भी वेरिएंट खरीदारी के लिए उपलब्ध नहीं है। संभवतः यह जल्द उपलब्ध भी ना हो। हमने इस संबंध में वनप्लस को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।

ऐसा प्रतीत होता है कि अमेज़न की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की दूसरी किश्त में OnePlus 6 को खरीदना का आखिरी मौका था। इस दौरान फोन के सभी वेरिएंट को 5,000 रुपये में सस्ते में बेचा जा रहा था। वनप्लस के अन्य हैंडसेट की तरह OnePlus 6T भी अमेज़न इंडिया, वनप्लस ऑनलाइन स्टोर और वनप्लस के आधिकारिक ऑफलाइन एक्सपीरियंस रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा। इस फोन की भारतीय कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। अमेरिकी मार्केट में OnePlus 6T की कीमत 549 डॉलर (करीब 40,300 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मिरर ब्लैक वेरिएंट मिलेगा। 8 जीबी+128 जीबी मिरर ब्लैक और मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट को 579 डॉलर (करीब 42,500 रुपये) में बेच जाएगा। सबसे महंगा वेरिएंट 8 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज वाला है। इसका दाम 629 डॉलर (करीब 46,200 रुपये) है।
 

OnePlus 6 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम OnePlus 6 हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ऑक्सीजनओएस 5.1 पर चलता है। हैंडसेट के लिए आज से ही एंड्रॉयड पी बिल्ड को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसमें 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुल ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन होगी। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके साथ जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 6 जीबी या 8 जीबी रैम। कंपनी ने नए गेमिंग मोड के बारे में जानकारी दी है और दावा किया है कि यह पुराने गेमिंग डीएनडी मोड से बहुत बेहतर है।

वनप्लस 6 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। OnePlus 5T की तरह इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स519 सेंसर है। यह एफ/1.7 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएम376के सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। एक स्मार्ट कैपचर मोड भी दिया गया है। वहीं, एचडीआर और पोर्ट्रेट मोड की वापसी हुई है।

OnePlus 6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह सोनी आईएमएक्स371 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर और ईआईएस से लैस है।  OnePlus ने स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग होने की जानकारी दी है। अब डिवाइस के अंदर ही एक वीडियो एडिटर है। फ्रंट कैमरे से अब यूज़र पोर्ट्रेट मोड का मजा ले पाएंगे।

OnePlus 6 के तीन स्टोरेज वेरिएंट हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। किसी भी वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पर जगह मिली है। इसके बारे में 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा है। OnePlus 6 में जान फूंकने का काम करेगी 3300 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.7x75.4x7.75 मिलीमीटर है और वज़न 177 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good
  • Big, vibrant screen
  • All-day battery life
  • Excellent, up-to-date software
  • कमियां
  • Disappointing low-light camera quality
  • Awkward and slow fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
डिस्प्ले6.41 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 6 Sale, OnePlus 6 Price
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की समर सेल में OnePlus, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
  3. अंतरिक्ष में होने वाली है टक्कर! चांद से टकराएगा 8700 किमी प्रतिघंटा रफ्तार वाला रॉकेट का हिस्सा
  4. 70 फीट चौड़ा एस्टरॉयड आज पहुंच रहा धरती के पास! तबाही का खतरा?
  5. iQOO 15T आ रहा 200MP मेन कैमरा, 8000mAh बैटरी, धांसू फोटोग्राफी, गेमिंग फीचर्स के साथ, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  6. यह लैपटॉप नहीं, पावरबैंक है! Krafted Edge, लैपटॉप चार्जिंग के लिए 20,000mAh का 65W पावरबैंक, जानें सबकुछ
  7. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  8. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  9. Samsung Galaxy M47 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, 8GB रैम, Snapdragon चिप का खुलासा
  10. 25 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »