वनप्लस 6 जून में हो सकता है लॉन्च, लीक हुई तस्वीर से मिला इन फीचर का इशारा

वनप्लस 6 अभी आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं हुआ है। लेकिन वनप्लस 5टी के लिए जारी किए गए ऑक्सिजनओएस बीटा 4 अपडेट से नए फोन को लेकर कुछ इशारे मिले हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 मार्च 2018 15:56 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 5टी के लिए जारी किए गए ऑक्सिजनओएस बीटा 4 अपडेट से खुले राज
  • वनप्लस 6, आईफोन एक्स जैसे नॉच से लैस होकर आ रहा
  • नया वनप्लस फोन 'एनचिलाडा' कोडनाम के साथ देखा गया

वनप्लस 6 अभी आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं हुआ है। लेकिन वनप्लस 5टी के लिए जारी किए गए ऑक्सिजनओएस बीटा 4 अपडेट से नए फोन को लेकर कुछ इशारे मिले हैं। कहा जा रहा है कि वनप्लस 6, आईफोन एक्स जैसे नॉच से लैस होकर आ रहा है। रिपोर्ट के हवाले से नया वनप्लस फोन 'एनचिलाडा' कोडनाम के साथ देखा गया है। पिछले फ्लैगशिप फोन को भी कंपनी पहले ऐसे ही कोडनाम देती आई है। पता चला है कि फोन में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो का डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा।

एक्सडीए डिवेलपर्स के हवाले से वनप्लस 5टी में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो लेकर आए ऑक्सिजनओएस बीटा 4 अपडेट से फोन की कुछ जानकारियां हाथ लगी हैं। सेटिंग में एपीके फाइल से इसका कोडनाम एनचिलाडा देखा गया है। साथ ही लिखा है चीज़बर्गर और डंप्लिंग, जो वनप्लस 5 और वनप्लस 5टी के कोडनाम हैं।

रिपोर्ट में सामने आई तस्वीर के मुताबिक, फोन में एक नॉच भी देखा जा सकता है। तस्वीर को स्क्रीनडेकॉर_अप_आईएमजी_एनचिलाडा_1 नाम दिया गया है। इसका इस्तेमाल संभवत: नॉच डिस्प्ले पर ऐप की टेस्टिंग के लिए किया गया है। साथ ही फोन की जानकारियां, हुआवे पी20 की फर्मवेयर फाइल से मिली जानकारी से काफी हद तक मेल खाती हैं।


एक अन्य रिपोर्ट में एक्सडीए डिवेलपर ने दावा किया है कि वनप्लस 6 स्मार्टफोन कैट. 16 गीगाबिट एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आ रहा है, जो 1जीबीपीएस के भीतर अधिकतम डेटा डिलीवरी करने में सक्षम होगा। अफवाह है कि फोन में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा, जो एक्स20 एलटीई मॉडेम के साथ आएगा। मॉडेम बाय डिफॉल्ट 1.2 जीबीपीएस सपोर्ट करेगा और 150 एमबीपीएस की अपलिंक स्पीड देने में सक्षम होगा। वनप्लस संभवत: इस नए स्मार्टफोन को साल 2018 की दूसरी तिमाही में लॉन्च करेगी। यानी, जून अंत तक यूज़र को वनप्लस 6 की खुशखबरी मिल जाएगी। स्मार्टफोन ने बेंचमार्क स्टोर एनटूटू पर बेहतरीन रेटिंग दर्ज की है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • Bad
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android, Mobiles, OnePlus, OnePlus 6, OnePlus Enchilada
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ पर भारी डिस्काउंट, प्राइस में हुई 60,000 रुपये की कमी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ पर भारी डिस्काउंट, प्राइस में हुई 60,000 रुपये की कमी
  2. Motorola Edge 70 सीरीज में शामिल हो सकते हैं 3 नए Pro मॉडल्स
  3. ईरान और रूस में ड्रोन खरीदने के लिए हो रहा क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल
  4. WhatsApp, Telegram के बाद VPN पर वार, यूजर्स के लिए बढ़ी मुश्किलें!
  5. SIM Binding: खुशखबरी! सिम बाइंडिंग की डेडलाइन इस तारीख तक बढ़ी, अभी बिना सिम नहीं बंद होंगे WhatsApp, Telegram जैसे ऐप
  6. Xiaomi Mijia Garment Steamer 2 हुआ लॉन्च, जिद्दी सिलवटें निकालने का दावा, 6 आयरन मोड, जानें कीमत
  7. लंबे नाखून से फोन नहीं चलता? स्टूडेंट ने बनाई अनोखी नेल पॉलिश, ऐसे करेगी काम
  8. Infinix Note 60 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, रियर पैनल पर मिलेगा Active Matrix Display
  9. Airtel के ग्राहक 65 करोड़ के पार! बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी
  10. सरकार के 16.68 लाख ईमेल Zoho क्लाउड पर शिफ्ट, 180 करोड़ आया खर्च!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.