OnePlus 6 को लेकर 13 मई से अमेज़न इंडिया पर होने वाली है 'अनोखी' सेल

OnePlus 6 स्मार्टफोन कंपनी का अगला फ्लैगशिप होने जा रहा है। भारत में OnePlus 6 की दस्तक 17 मई को तय है। अपने प्रशंसकों तक OnePlus 6 जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए OnePlus फास्ट एंड फर्स्ट सेल का आयोजन करेगी।

OnePlus 6 को लेकर 13 मई से अमेज़न इंडिया पर होने वाली है 'अनोखी' सेल

OnePlus 6

ख़ास बातें
  • OnePlus 6 स्मार्टफोन कंपनी का अगला फ्लैगशिप होने जा रहा है
  • OnePlus 6 खरीदने के लिए 21 और 22 मई को गिफ्ट कार्ड के साथ रहें तैयार
  • अमेज़न पे यूज़र को 1,000 रुपये का कैशबैक भी
विज्ञापन
OnePlus 6 स्मार्टफोन कंपनी का अगला फ्लैगशिप होने जा रहा है। भारत में OnePlus 6 की दस्तक 17 मई को तय है। अपने प्रशंसकों तक OnePlus 6 जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए OnePlus फास्ट एंड फर्स्ट सेल का आयोजन करेगी। यह सेल 13-16 मई तक अमेज़न इंडिया पर शुरू होगी। सेल के तहत यूज़र यहां अमेज़न गिफ्ट कार्ड हासिल कर पाएंगे, जिन्हें फोन खरीदते वक्त इस्तेमाल किया जाना संभव होगा। यानी, इन कार्ड्स को OnePlus 6 खरीदने के लिए 21 और 22 मई को प्रयोग किया जा सकेगा। OnePlus 6 के साथ 3 महीने की अतिरिक्त वारंटी दी जाएगी। 21 मई को भी फोन की अर्ली एक्सेस सेल है, जिसका खुलासा अमेज़न इंडिया कर चुकी है।

OnePlus 6 को खरीदने के लिए यूज़र 1,000 रुपये कीमत वाला अमेज़न ई-गिफ्ट कार्ड ले सकते हैं। एक बार खरीदने के बाद इस कार्ड को OnePlus 6 की सेल के दौरान रिडीम करवाने की सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त अमेज़न पे यूज़र को 1,000 रुपये का कैशबैक भी दिया जाएगा। ऑफर में वारंटी का भी लाभ है। स्टैंडर्ड से ऊपर 1 साल की वारंटी का भी फीचर यहां दिया जा रहा है।

पिछली एक लिस्टिंग के मुताबिक, OnePlus 6 का डिस्प्ले 16:9 आस्पेक्ट रेशियो बताया गया है। वहीं, पहले आई जानकारी में यह रेशियो 18:9 था। कैमरे पर जाएं तो फोन में 23 मेगापिक्सल का सिंगल रियर सेंसर होगा। इसमें डुअल एलईडी फ्लैश दिए जा सकते हैं। फ्रंट में दो 16+16 मेगापिक्सल के सेंसर होंगे। पर्याप्त सेंसर के साथ इसमें 3500 एमएएच की बैटरी हो सकती है।

बता दें कि OnePlus 6 इस साल के बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन में से एक है। कंपनी इस हैंडसेट को "द स्पीड यू नीड" टैगलाइन से प्रमोट कर रही है। साथ ही 3.5 एमएम हेडफोन जैक और ग्लास बैक डिजाइन की भी पुष्टि हुई है।अब कयासों की बात करें तो इस हैंडसेट में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होने की बात की जा रही है। बैटरी क्षमता भी OnePlus 5T से ज़्यादा होने का दावा है। इसके अतिरिक्त वनप्लस 6 में 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले होने की उम्मीद है। लेकिन एचडीएफसी के पेज से इस मामले में शंका बढ़ गई है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • कमियां
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
डिस्प्ले6.28 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  2. WWDC 2026: iOS 27 हुआ लॉन्च, Siri AI, Apple Intelligence, नए कैमरा फीचर्स के साथ जानें सबकुछ
  3. Apple WWDC 2026: Apple ने खोला नए फीचर्स का पिटारा, Siri, कैमरा, OS में आए गजब के अपडेट्स, जानें सबकुछ
  4. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  5. Redmi Turbo 5 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  7. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. iQOO Neo 12 में होगा सबसे धांसू डिस्प्ले! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
  9. क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, Strategy ने दिया Bitcoin की खरीदारी का संकेत
  10. iPhone Ultra का डिजाइन हो गया लीक! सबसे अलग होगा Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन ...
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »