OnePlus 5T को मिल रहा है पहला अहम अपडेट

लॉन्च होने के कुछ दिन बाद ही वनप्लस 5टी को अपना पहला बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट ऑक्सीजनओएस 4.7.2 मिलना शुरू हो गया है। नई ओवर-द-एयर (ओटीए) अपडेट के जरिए फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक फ़ीचर को ऑप्टिमाइज़ किया गया है।

OnePlus 5T को मिल रहा है पहला अहम अपडेट
ख़ास बातें
  • वनप्लस 5टी को पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया गया है
  • वनप्लस 5टी को पहला बड़ा अपडेट मिलना शुरू हो गया है
  • अपडेट के जरिए फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक फ़ीचर को ऑप्टिमाइज़ किया गया है
विज्ञापन
लॉन्च होने के कुछ दिन बाद ही वनप्लस 5टी को अपना पहला बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट ऑक्सीजनओएस 4.7.2 मिलना शुरू हो गया है। नई ओवर-द-एयर (ओटीए) अपडेट के जरिए फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक फ़ीचर को ऑप्टिमाइज़ किया गया है। और OnePlus 5T की परफॉर्मेंस से जुड़े भी कई सुधार किए गए हैं। ख़बर है कि वनप्लस नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के डुअल कैमरा सेटअप के बारे में यूज़र फीडबैक के बारे में विचार कर रही है।

वनप्लस 5टी के लिए जारी कऑक्सीजनओएस 4.7.2 अपडेट एंड्रॉयड नूगा पर आधारित है और इसका साइज़ 107 एमबी है। वनप्लस फोरम पर दिए गए आधिकारिक चेंजलॉग के मुताबिक, ऑक्सीजनओएस में कुछ फिंगरप्रिंट अनलॉक और फेस अनलॉक फ़ीचर है। इसके अलावा स्क्रीन पर जेस्चर आधारित फंक्शन को और बेहतर करने के लिए भी सुधार करने की कोशिश की गई है।

ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) की कमी की भरपाई के लिए ऑक्सीजनओएस 4.7.2 अपडेट के जरिए 4के वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान ईआईएस (इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) को और बेहतर किया गया है। अपडेट में वाई-फाई WPA2 KRACK वल्नरेबिलिटी भी शामिल है। इसी महीने, वनप्लस ने वनपलस 5 के लिए इसी  WPA2 KRACK पैच के साथ ऑक्सीजनओएस 4.5.14 अपडेट जारी किया था।

लेटेस्ट ऑक्सीजनओएस 4.7.2 अपडेट में कई सामान्य सुधार और बग फिक्स शामिल हैं। इन अपडेट को आम यूज़र के लिए जारी किया जा रहा है। हालांकि, हो सकता है कि आपके वनप्लस 5टी तक इन अपडेट को पहुंचने में थोड़ा समय लगे।

आप अपने वनप्लस 5टी डिवाइस में ऑक्सीजन 4.7.2 अपडेट की उपलब्धता जांच सकते हैं। इसके लिए आपको  Settings > System updates में जाना होगा। हमारी सलाह है कि अपडेट डाउनलोड करने की प्रक्रिया से पहले अपने डेटा का बैकअप ले लें।

ताजा ऑक्सीजनओएस अपडेट के अलावा, वनप्लस द्वारा अपने वनप्लस 5टी डिवाइस में डुअल कैमरा सेटअप को और बेहतर करने के लिए भी नई सॉफ्टवेयर अपडेट की योजना है। TrustedReviews की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वनप्लस प्रवक्ता ने इस बारे में एक बयान के जरिए पुष्टि की है। प्रवक्ता ने कहा, ''हमने कुछ रिव्यू देखे हैं जिनमें हमारे वनप्लस 5टी की कैमरा परफॉर्मेंस के और बेहतर होने की बात कही गई है इसके अलावा इसमें और सुधार की गुंजाइश भी है।''

आने वाली अपडेट में कम रोशनी वाली जगहों पर फोटोग्राफी और सेल्फी में सुधार देखा जा सकता है। इसके अलावा ब्यूटिफिकेशन मोड को भी एक विकल्प के तौर पर दिया जा सकता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • कमियां
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
डिस्प्ले6.01 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, OnePlus, OnePlus 5T, OnePlus 5T update
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »