OnePlus 5T की दूसरी सेल शुक्रवार को

OnePlus 5T की बिक्री 24 नवंबर, शुक्रवार को एक बार फिर होगी। स्मार्टफोन को अमेज़नडॉटइन और वनप्लस स्टोर पर एक घंटे की सेल के दौरान उपलब्ध कराया जाएगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक सभी ग्राहक स्मार्टफोन खरीद सकेंगे।

OnePlus 5T की दूसरी सेल शुक्रवार को
ख़ास बातें
  • वनप्लस 5टी की बिक्री अमेज़न इंडिया और वनप्लस स्टोर पर होगी
  • दूसरी अर्ली एक्सेस सेल में सभी ग्राहक हिस्सा ले सकते हैं
  • वनप्लस 5टी की कीमत भारत में 32,999 रुपये से शुरू होती है
विज्ञापन
OnePlus 5T की बिक्री 24 नवंबर, शुक्रवार को एक बार फिर होगी। स्मार्टफोन को अमेज़नडॉटइन और वनप्लस स्टोर पर एक घंटे की सेल के दौरान उपलब्ध कराया जाएगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक सभी ग्राहक स्मार्टफोन खरीद सकेंगे। इसके अलावा, चीनी स्टार्टअप ने ऐलान किया है कि वनप्लस 5टी के लिए 21 नवंबर को हुई पहली सेल में कंपनी ने रिकॉर्ड सेल देखी और इसी के साथ नया हैंडसेट सबसे तेजी से बिकने वाला वनप्लस डिवाइस बन गया। याद दिला दें कि, स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया गया है और भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है जहां फोन के लिए अर्ली एक्सेस सेल का आयोजन किया गया है।


हमने वनप्लस 5टी का रिव्यू किया और हमें यह वनप्लस 5 से ज़्यादा बेहतर लगा। और अगर आपको पुराने वेरिएंट के ऑप्टिकल ज़ूम या हार्डवेयर कैपेसिटिव बटन की जरूरत नहीं है तो नया वेरिएंट एक अच्छा विकल्प है। वनप्लस 5 की कीमत में ही आने वाला नया वनप्लस 5टी ज़्यादा आकर्षित करता है। और हमें लगता है कि टेलीफोटो लेंस की तुलना में लो-लाइट सेंसर बेहतर है।

पहली अर्ली एक्सेस सेल के बाद, वनप्लस ने अपने ग्लोबल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया, ''6 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ देने वाली लॉन्च डे सेल हुई। #OnePlus5T हमारा सबसे तेजी से बिकने वाला डिवाइस बन गया है।'' भारत में, अमेज़न इंडिया ने एक बयान में बता कि वनप्लस 5टी प्राइम मेंबर के लिए एक दिन में सबसे ज़्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट रहा। सेल से पहले, वनप्लस 5 की पहली सेल की तुलना में वनप्लस 5टी के लिए नोटिफाई कराने वाले यूज़र की संख्या दोगुनी थी।

पहली सेल के दौरान वनप्लस 5टी की परफॉर्मेंस के बारे में वनप्लस इंडिया के जनरल मैनेजर विकास अग्रवाल ने कहा, ''ग्राहकों के साथ लेटेस्ट और शानदार टेक्नोलॉजी साझा करने के लिए वनप्लस 5टी एक बेहतरीन प्रोडक्ट है। लेकिन हमारे लिए सबसे अच्छी बात है ग्राहकों से मिलने वाली सकारात्मक प्रतिक्रिया, जिन्होंने अमेज़नडॉटइन की पहले दिन की सेल के लिए बेहद उत्साहवर्द्धक रिस्पॉन्स दिया।''
 
oneplus 5t

वनप्लस 5टी

वनप्लस 5टी की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

वनप्लस 5टी की भारत में कीमत 32,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में बेचा जाएगा। दोनों ही वेरिएंट सिर्फ मिडनाइट ब्लैक कलर में मिलेंगे।  

कंपनी ने लॉन्च इवेंट में नए फोन के लॉन्च ऑफर की जानकारी दी थी। वनप्लस 5टी 12 महीने की एक्सीडेंटल डैमेज वारंटी के साथ आएगा। इसके लिए यूज़र को फोन खरीदने के बाद कोटक 811 ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद सेविंग अकाउंट में एक समय सीमा के अंदर 1,000 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा वनप्लस 5टी को अमेज़न डॉट कॉम से एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर 2 दिसंबर तक रहेगा।
 

OnePlus 5T के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम OnePlus 5T एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा। अब इस फोन में एक नया फीचर आ गया है जो वनप्लस 5 का हिस्सा नहीं था। हम बात कर रहे हैं फेस अनलॉक की। स्मार्टफोन में 6.01 इंच का फुल-एचडी+ (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। 401 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल डेनसिटी वाले इस स्क्रीन पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। वनप्लस 5 की तरह वनप्लस 5टी में भी ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.45 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम में ग्राहकों के लिए 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम का विकल्प है।

अब बात OnePlus 5T के कैमरे की। इस बार OnePlus ने स्मार्टफोन में  डुअल रियर कैमरा सेटअप को अपडेट करने का फैसला किया है। इस फोन का दो कैमरे वाला सेटअप वनप्लस 5 से काफी अलग है। प्राइमरी सेंसर अब भी वनप्लस 5 की तरह 16 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/1.7 है। हालांकि, कंपनी ने इसका फोकल लेंथ 27.22 मिलीमीटर कर दिया है। सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376के सेंसर है। इसका अपर्चर भी एफ/1.7 है। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसके अलावा 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला वीडियो रिकॉर्ड करना संभव है।

 OnePlus 5T का फ्रंट कैमरा हर लिहाज से वनप्लस 5 वाला ही है। यह भी 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स371 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। OnePlus ने वनप्लस 5 की तरह वनप्लस 5टी में भी स्टोरेज के दो विकल्प दिए हैं- 64 जीबी या 128 जीबी।  इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो अब रियर हिस्से पर है। OnePlus 5T की बैटरी भी पिछले वेरिएंट की तरह 3300 एमएएच की है और यह कंपनी की फास्ट चार्जिंग तकनीक डैश चार्ज को सपोर्ट करेगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • कमियां
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
डिस्प्ले6.01 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट से Trump Media को हुआ करोड़ों डॉलर का नुकसान 
  2. Amazon की सेल में Redmi के स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट 
  3. 35 हजार सस्ता हो गया Galaxy S25 Ultra! Amazon सेल में आया सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  4. Rollme VistaView AI स्मार्ट ग्लास हुए लॉन्च, 13MP कैमरा, 32GB स्टोरेज, जानें कीमत
  5. Amazon सेल में 10 हजार रुपये से सस्ते मिल रहे Samsung, Tecno जैसे ब्रांड्स के दमदार फोन!
  6. Apple की बढ़ीं मुश्किलें! चिप सप्लाई के लिए अब इस कंपनी का लेगी सहारा
  7. Vivo X500 सीरीज में मिल सकती है 7000mAh तक बैटरी! तीन मॉडल्स का खुलासा
  8. RedMagic 11S Pro में होगी सबसे धांसू गेमिंग पावर! 18 मई को होगा लॉन्च
  9. 21 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह दमदार फोन, 48MP का DSLR जैसा कैमरा! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  10. Amazon की समर सेल में प्रमुख ब्रांड्स के लैपटॉप्स पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »