OnePlus 5T के नाम की हुई पुष्टि, इस फोन में हेडफोन जैक भी होगा

कई दिनों तक लीक और ख़बरों में जानकारी आने और कई संकेत मिलने के बाद, वनप्लस अब अपने वनप्लस 5टी को चर्चा में बनाए रखना चाहती है। चीनी कंपनी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोन से जुड़े खुलासे कर रही है कंपनी ने पहले पुष्टि कर दी थी कि आने वाले स्मार्टफोन का नाम 'OnePlus 5T' होगा और इसमें एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक होगा।

OnePlus 5T के नाम की हुई पुष्टि, इस फोन में हेडफोन जैक भी होगा
ख़ास बातें
  • वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने वनप्लस 5टी के नाम की पुष्टि कर दी है
  • वनप्लस 5टी को इसी महीने लॉन्च किया जाएगा
  • इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में हेडफोन जैक बरकरार रहेगा
विज्ञापन
कई दिनों तक लीक और ख़बरों में जानकारी आने और कई संकेत मिलने के बाद, वनप्लस अब अपने वनप्लस 5टी को चर्चा में बनाए रखना चाहती है। चीनी कंपनी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोन से जुड़े खुलासे कर रही है कंपनी ने पहले पुष्टि कर दी थी कि आने वाले स्मार्टफोन का नाम 'OnePlus 5T' होगा और इसमें एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक होगा। अब वनप्लस सीईओ पीट लाउ ने भी एक फोरम पोस्ट में आधिकारिक तौर पर वनप्लस 5टी नाम और हेडफोन जैक होने पुष्टि कर दी है।

वनप्लस ने बुधवार को एक टीज़र तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वनप्लस 5टी में एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक होने के संकेत मिले थे। तस्वीर में ऑडियो जैक दिखाने के लिए, तक लॉन्च हुए सभी वनप्लस स्मार्टफोन का निचला हिस्सा देखा जा सकता है, इनमें ओरिजिनल वनप्लस वन से लेकर लेटेस्ट वनप्लस 5 तक शामिल हैं। टीज़र में लिखा गया है, ''हमारे सभी फोन में क्या समानता है?''

ऑडियो जैक की उपस्थिति के चलते वनप्लस 5टी उन फ्लैगशिप डिवाइस में शामिल होगा जो अभी भी इस फ़ीचर के साथ आते हैं। गैलेक्सी एस8, आईफोन X और पिक्सल 2 में अब ऑडियो जैक नहीं है।

पहला टीज़र पोस्ट करने के कुछ देर बाद, वनप्लस ने बुधवार की शाम एक दूसरी तस्ववीर ट्वीट कर 'OnePlus 5T' नाम की पुष्टि कर दी। इस ट्वीट में एक साथ चाय के पांच कप दिखाए गए हैं जो टी बैग के साथ आते हैं। इस तस्वीर से वनप्लस 5 के अपग्रेड वेरिएंट में "T" नाम होने का खुलासा होता है।

बता दें कि अपने मौज़ूदा फ्लैगशिप डिवाइस के नए अपग्रेड के लिए वनप्लस ने अक्षर "T" का इस्तेमाल किया है। शेनज़ेन की कंपनी ने पिछले साल अपने वनप्लस 3 का नया वेरिएंट वनप्लस 3टी लॉन्च किया था।

इससे पहले आईं ख़बरों पर भरोसा करें तो, वनप्लस 5टी कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जो 18:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। पतले बेज़ल की वजह से फिंगरप्रिंट सेंसर डिवाइस के रियर पर शिफ्ट होगा। स्मार्टफोन में बोकेह इफेक्ट के साथ तस्वीरों को कैद करने के लिए एक पोर्ट्रेट मोड दिए जाने की उम्मीद है।

पिछले हफ्ते, वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पेई और पीट लाउ ने वनप्लस 5टी के कैमरा सैंपल पोस्ट किए थे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • कमियां
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
डिस्प्ले6.01 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, OnePlus, OnePlus 5T
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »