OnePlus 5T का वीडियो आया सामने, कीमत को लेकर नया दावा

वनप्लस 5टी के आधिकारिक लॉन्च में करीब एक हफ्ता बाकी रह गया है। और अब स्मार्टफोन को एक लीक अनबॉक्सिंग वीडियो में देखा गया है जिससे आने वाले स्मार्टफोन को हर तरफ़ से देखा जा सकता है।

OnePlus 5T का वीडियो आया सामने, कीमत को लेकर नया दावा
ख़ास बातें
  • अनबॉक्स वीडियो में वनप्लस 5टी का रिटेल यूनिट देखा जा सकता है
  • गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, फोन एंड्रॉयड 7.1.1 पर चलेगा
  • सीईओ पीट लाउ ने संकेत दिए हैं कि नया फोन, पिछले वनप्लस 5 से महंगा होगा
विज्ञापन
वनप्लस 5टी के आधिकारिक लॉन्च में करीब एक हफ्ता बाकी रह गया है। और अब स्मार्टफोन को एक लीक अनबॉक्सिंग वीडियो में देखा गया है जिससे आने वाले स्मार्टफोन को हर तरफ़ से देखा जा सकता है। वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने एक ट्वीट में बुधवार को खुलासा किया कि कंपोनेंट की बढ़ती कीमतों के चलते वनप्लस 5टी स्मार्टफोन की कीमत वनप्लस 5 से ज़्यादा हो सकती है। स्मार्टफोन को गीकबेंच लिस्टिंग पर भी देखा गया है और चौंकाने वाली बात है कि फोन को पुराने एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा बिल्ड पर चलते हुए दिखाया गया है।

वनप्लस 5टी के लीक हुए पांच मिनट लंबे अनबॉक्स वीडियो में स्मार्टफोन की रिटेल यूनिट देखी जा सकती है। इसमें बॉक्स भी दिख रहा है जिसमें नया वनप्लस स्मार्टफोन रखा हुआ है। इसके अलावा, वीडियो में OnePlus 5T के डिस्प्ले की तुलना iPhone X, Samsung Galaxy S8 और OnePlus 5 से की गई है।


वीडियो में वनप्लस 5टी के बेज़ल-लेस डिस्प्ले के साथ इसके रियर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर को भी देखा जा सकता है। इसके अलावा, अनबॉक्सिंग वीडियो में एक प्रोटेक्टिव केस का भी पता चला है जिसे कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ पेश करने वाली है। वीडियो में एक अपग्रेड ऑक्सीजनओएस बिल्ड का भी खुलासा हुआ है। वनप्लस 5 में दिए गए मौज़ूदा ऑक्सीजनओएस की तुलना में नए ओएस में कोई बड़े बदलाव का पता नहीं चला है।

बता दें कि कुछ शुरुआती लीक से पता चला था कि वनप्लस 5टी एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। हालांकि, एक नई गीकबेंच लिस्टिंग से फोन में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा आधारित नया सॉफ्टवेयर होने के संकेत मिलते हैं। बता दें कि हाल ही में एक जीएफएक्सबेंच लिस्टिंग में भी यही जानकारी सामने आई थी।

TelefoonAbonnement.nl के अनुसार गीकबेंच लिस्टिंग में पता चला है कि वनप्लस5टी ने सिंगल-कोर में 1959 जबकि मल्टी-कोर में 6742 स्कोर किया। हैंडसेट को 8 जीबी रैम  के साथ लिस्ट किया गया है जबकि नए वनप्लस 5टी को 6 जीबी रैम वेरिएंट में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा बेंचमार्क लिस्टिंग से फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने का खुलासा होता है।

अनबॉक्सिंग वीडियो और ताजा बेंचमार्क लिस्टिंग से पता चलता है कि वनप्लस 5टी की कीमत ज़्यादा होगी। सीईओ पीट लाउ ने भी हाल ही में ट्वीट कर फोन के लिए ऐसी कीमत रखने के संकेत दिए जो बाज़ार में मौज़ूद दूसरे फ्लैगशिप स्मार्टफोन को टक्कर दे सके। ट्वीट में कहा गया है, ''स्मार्टफोन के कंपोनेंट की कीमतें बढ़ रही हैं लेकिन फोन पहले से बेहतर हो रहे हैं। वनप्लस यूज़र आने वाले प्रोडक्ट को देखते हुए इस बात को समझेंगे।'' इससे स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि आने वाला वनप्लस 5टी अपने पिछले वेरिएंट से ज़्यादा कीमत वाला डिवाइस होगा।

इससे पहले, ख़बरें आईं थीं कि वनप्लस 5टी की कीमत वनप्लस 5 के समान ही होगी। भारत में वनप्लस 5टी के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये होने का पता चला था। हालांकि, जैसा कि हमने बताया कि लाउ का ट्वीट पिछले सभी आकलन को गलत साबित करने वाला है।

इसी साल लॉन्च हुए वनप्लस 5 को भारत में 32,999 रुपये में पेश किया गया था जबकि वनप्लस 3टी को 29,999 रुपये में पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। 3,000 रुपये के फर्क के चलते कंपनी वनप्लस 5 की उपलब्धता के बावज़ूद वनप्लस 3टी की सेल को बरक़रार रखने में कामयाब रही थी।

वनप्लस 16 नवंबर को न्यू यॉर्क में वनप्लस 5टी के लिए लॉन्च इवेंट आयोजित कर रही है। हालांकि, भारत में स्मार्टफोन को 21 नवंबर को उपलब्ध कराया जाएगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • कमियां
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
डिस्प्ले6.01 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, OnePlus, OnePlus 5T
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्या है सरकार का Project Ganga? गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, युवाओं को मिलेगा रोजगार
  2. बिना कोई ऐप डाउनलोड किए डॉक्यूमेंट स्कैन कैसे करें? जानें आसान तरीका
  3. Vivo का Zeiss कैमरा सेटअप वाला प्रीमियम फोन ₹8,700 सस्ता, यहां मिलेगी ये धांसू डील!
  4. देश में मोदी सरकार के 12 वर्षों में मोबाइल डेटा की कॉस्ट 97 प्रतिशत घटी
  5. स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत
  6. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में हुई गिरावट, मेमोरी पार्ट्स महंगे होने का असर
  7. Bitcoin की मार्केट वैल्यू कुछ महीनों में 1 लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा गिरी
  8. Vivo X500 में मिल सकता है 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  9. Airtel ने नॉर्थ इंडिया में मजबूत किया 5G नेटवर्क, 77 जिलों में लगाए 2,900+ साइट्स
  10. Elon Musk की स्टारलिंक को भारत में लगा झटका, सर्विस के लॉन्च में हो सकती है देरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »