OnePlus 5T 16 नवंबर को होगा लॉन्च

चीनी हैंडसेट निर्माता वनप्लस ने आख़िरकार अपने वनप्लस 5टी स्मार्टफोन की लॉन्च की तारीख़ का खुलासा कर दिया है। वनप्लस 5 का अपग्रेड वेरिएंट वनप्लस 5टी एक 'ऑल स्क्रीन' स्मार्टफोन होने की उम्मीद है। कंपनी के मुताबिक, स्मार्टफोन 16 नवंबर को न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।

OnePlus 5T 16 नवंबर को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • वनप्लस 5टी की बिक्री 21 नवंबर से होगी
  • भारत में फोन के लिए 21 नवंबर को फ्लैश सेल का आयोजन किया जाएगा
  • भारत में आधिकारिक सेल 28 नवंबर से होगी
विज्ञापन
चीनी हैंडसेट निर्माता वनप्लस ने आख़िरकार अपने वनप्लस 5टी स्मार्टफोन की लॉन्च की तारीख़ का खुलासा कर दिया है। वनप्लस 5 का अपग्रेड वेरिएंट वनप्लस 5टी एक 'ऑल स्क्रीन' स्मार्टफोन होने की उम्मीद है। कंपनी के मुताबिक, स्मार्टफोन 16 नवंबर को न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने यह भी पुष्टि कर दी है कि OnePlus 5T की बिक्री भारत सहित दूसरे बाज़ारों में 21 नवंबर से शुरू होगी। अमेज़न इंडिया ने भी वनप्लस 5टी के लिए एक अलग पेज बना दिया है जहां फोन से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए रजिस्टर कराया जा सकता है।

उत्साहित खरीदारों के लिए, चीनी कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि वनप्लस 5टी की बिक्री अमेरिका और यूरोप 21 नवंबर से शुरू होगी। चीन में, हैंडसेट को 1 दिसंबर को उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी का कहना है कि भारत में शुरुआती ग्राहकों के लिए स्मार्टफोन को 21 नवंबर को फ्लैश सेल के जरिए  amazon.in और oneplusstore.in उपलब्ध कराया जाएगा जबकि रेगुलर सेल 28 नवंबर को शुरू होगी।

कंपनी ने यह भी पुष्टि कर दी है कि लॉन्च इवेंट को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। और इच्छुक ग्राहक वनप्लस 5टी से जुड़ी अपडेट के लिए कंपनी द्वारा बनाए गए अलग पेज को फॉलो कर सकते हैं। चीनी कंपनी ने पिछले साल अगस्त में शुरू हुए ओपन बीटा प्रोग्राम के बारे में भी बात की है। वनप्लस का कहना है कि करीब 15,000 से ज़्यादा यूज़र ने बग रिपोर्ट और नए फ़ीचर के जरिए इस प्रोग्राम में अपना योगदान दिया है। कंपनी OnePlus 5T के 16 नवंबर को होने वाले लॉन्च इवेंट की मार्केटिंग "A New View" इवेंट के तौर पर कर रही है।


वनप्लस सीईओ पीट लाउ ने आने वाले वनप्लस 5टी स्मार्टफोन की कीमत के बारे में पहले ही जानकारी दे दी है और इसकी कीमत 4,000 चीनी युआन (करीब 39,000 रुपये) रहने की उम्मीद है।

वनप्लस 5टी स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हैंडसेट में एक 6.01 इंच डिस्प्ले (1080x2160 पिक्सल्स) होने की उम्मीद है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। इस फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा हो सकता है। फोन में एंड्रॉयड 8.0 आधारित ऑक्सीजनओएस दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में एक स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है जबकि ओरिजिनल वनप्लस 5 फ्लैगशिप फोन में भी यही प्रोसेसर दिया गया था। इसके अलावा, फोन में एक डुअल-कैमरा सेटअप होने का ट्रेंड बरक़रार रह सकता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • कमियां
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
डिस्प्ले6.01 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 5T, OnePlus 5T Launch Date, OnePlus 5T Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  4. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  7. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »