OnePlus 5 स्मार्टफोन 19 सितंबर से देशभर के क्रोमा स्टोर में मिलेगा

वनप्लस 5 को इसी साल जून में लॉन्च किया गया था और इसे अमेज़न इंडिया, ऑनलाइन वनप्लस स्टोर पर उपलब्ध कराया गया था। लेकिन अगर आप फोन को ऑफलाइन खरीदने के इच्छुक थे तो ग्राहकों को दिल्ली और बेंगलूरु में स्थित वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर में जाकर खरीदना ही एकमात्र तरीका था।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 15 सितंबर 2017 13:34 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 5 अभी अमेज़न इंडिया और वनप्लस के ऑनलाइन स्टोर में मिलता है
  • यह फोन अब देशभर के क्रोमा स्टोर पर मिलेगा
  • रिटेल आउटलेट पर फोन 19 सितंबर से मिलेगा
वनप्लस 5 को इसी साल जून में लॉन्च किया गया था और इसे अमेज़न इंडिया, ऑनलाइन वनप्लस स्टोर पर उपलब्ध कराया गया था। लेकिन अगर आप फोन को ऑफलाइन खरीदने के इच्छुक थे तो ग्राहकों को दिल्ली और बेंगलूरु में स्थित वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर में जाकर खरीदना ही एकमात्र तरीका था। लेकिन अब, भारत में ऑफलाइन मार्केट में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए, कंपनी ने ऐलान किया है कि भारत में क्रोमा रिटेल आउटलेट पर भी OnePlus 5 स्मार्टफोन उपलब्ध होगा।

ऐसा पहली बार है जब वनप्लस ने अपने स्मार्टफोन को ऑफलाइन बेचने के लिए किसी रिटेल आउटलेट के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने इससे पहले अमेज़न इंडिया कंपनी की एक्सक्लूसिव पार्टनर रही और इसके बाद कंपनी ने आधिकारिक वनप्ल ऑनलाइन स्टोर पर फोन को उपलब्ध कराया था। हाल ही में, वनप्लस ने दो शहरों में अपना एक्सपीरियंस स्टोर खोले और ज़्यादा शहरों में विस्तार का वादा किया। इसके साथ ही कंपनी ने लॉन्च के शुरुआती दिनों में यूज़र तक स्मार्टफोन पहुंचाने के लिए कई शहरों में पॉप-अप स्टोर भी खोले। लेकिन यह एक अस्थाई व्यवस्था होती है और इसके बाद यूज़र को वनप्लस स्मार्टफोन खरीदने के लिए फिर से अमेज़न और वनप्लस ऑनलाइन स्टोर का सहारा लेना पड़ा। अब, पहली बार वनप्लस देशभर में 19 सितंबर से क्रोमा रिटेल आउटलेट पर अपने वनप्लस 5 फ्लैगशिप डिवाइस को उपलब्ध कराएगी।
Advertisement

वनप्लस 5 स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, स्लेट ग्रे और सॉफ्ट गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलता है। फोन में डुअल कैमरा, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है। भारत में वनप्लस 5 का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है और इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में मिलता है।

वनप्लस 5 में एक 5.5 इंच फुल एचडी स्क्रीन, ऑक्सीजन ओएस स्किन के साथ एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। स्मार्टफोन में रियर पर 16 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं जबकि फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल रिज़ॉल्यूशन का है। बैटरी की बात करें तो वनप्लस 5 में 3300 एमएएच बैटरी है जो क्विक चार्जिंग के लिए डैश चार्ज सपोर्ट के साथ आती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • Bad
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.