वनप्लस 5 में 8 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने का खुलासा

वनप्लस 5 में 8 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने का खुलासा
ख़ास बातें
  • वनप्लस 5 को 2017 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है
  • वनप्लस 5 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम दिया जा सकता है
विज्ञापन
वनप्लस इस साल एक नंबर की छलांग लगाते हुए, वनप्लस 5 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। चीन नें 4 नंबर को शुभ नहीं माना जाता है। वनप्लस 5 को लेकर पहले भी लीक में ख़बरें आती रही हैं, और एक ताजा लीक से इस स्मार्टफोन के कुछ और स्पेसिफिकेशन का पता चला है।

चीनी वेबसाइट पीसीपॉप के मुताबिक, वनप्लस 5 में 8 जीबी रैम और लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले स्मार्टफोन में हार्डवेयर नेविगेशन बटन होंगे, हालांकि फोन में पिछले स्मार्टफोन की तुलना में ज़्यादा पतले बेज़ेल होंगे। डिस्प्ले के चलते, स्मार्टफोन के रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। वनप्लस 5 के 7 मिलीमीटर की मोटाई के साथ अपने पिछले वेरिएंट से थोड़ा ज़्यादा पतला होगा।

इस रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस 5 में एक 5.5 इंच 2के डिस्प्ले (1080x2048 पिक्सल) और रियर पर 23 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसके अलावा, कैमरे में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन, ज़ूम और फास्ट फ्लैश होगा।

पिछली रिपोर्ट में पता चला था कि वनप्लस 5 में एक डुअल-एज स्क्रीन और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। चीनी कंपनी द्वारा अपने अगले फ्लैगशिप फोन में 256 जीबी स्टोरेज देने की उम्मीद है। इसके अलावा सामने आई दूसरी जानकारी के मुताबिक, वनप्लस 4 में शाओमी मी मिक्स की तरह एक सेरेमिक बॉडी दी जा सकती है। वनप्लस 5 के 2017 की दूसरी तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। फोन की कीमत से जुड़ी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, कंपनी द्वारा टॉप-एंड स्पेसिफिकेशन के साथ एक मिड-रेंज स्मार्टफोन का ट्रेंड बरकरार रखने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  2. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  3. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  4. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  5. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  6. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  7. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  8. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  9. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  10. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »