वनप्लस 5 के डिस्प्ले को लेकर नई जानकारी, 20 जून को हो सकता है लॉन्च

वनप्लस 5 के बारे में जानकारियां लीक होने का सिलसिला तेज़ है। इससे स्मार्टफोन का लॉन्च इवेंट नज़दीक होने का इशारा मिल रहा है। एक लीक हुई तस्वीर से पता चला है कि OnePlus 5 को इस महीने ही लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जून 2017 18:57 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 5 के बारे में जानकारियां लीक होने का सिलसिला तेज़ है
  • स्मार्टफोन का लॉन्च इवेंट नज़दीक होने का इशारा मिल रहा है
  • कंपनी के सीईओ ने स्मार्टफोन के ऑपरेटिंग सिस्टम का स्क्रीनशॉट साझा किया
वनप्लस 5 के बारे में जानकारियां लीक होने का सिलसिला तेज़ है। इससे स्मार्टफोन का लॉन्च इवेंट नज़दीक होने का इशारा मिल रहा है। एक लीक हुई तस्वीर से पता चला है कि OnePlus 5 को इस महीने ही लॉन्च किया जाएगा। दूसरी तरफ, कंपनी के सीईओ ने स्मार्टफोन के ऑपरेटिंग सिस्टम का स्क्रीनशॉट साझा किया है जिससे और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी मिली है।

आधिकारिक जानकारी के बारे में वनप्लस के सीईओ पीट लाऊ ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। उन्होंने "OnePlus 5 desktop" का स्क्रीनशॉट वीबो पर साझा किया जिससे पता चला है कि यह हाइड्रोजनओएस पर चलेगा। स्क्रीनशॉट से वीओएलटीई, 4जी कनेक्टिविटी और डुअल सिम फंक्शन की पुष्टि हुई है। ओरिजनल तस्वीर के EXIF डेटा से पता चला है कि फोन फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आएगा। इसके बारे में जानकारी गिज़मोचाइना ने दी है।
 

हम अभी हाइड्रोजनओएस को लेकर कंपनी की रणनीति को समझ नहीं पा रहे हैं। वनप्लस ने पिछले साल जानकारी दी थी कि आने वाले दिनों में ऑक्सीजनओएस और हाइड्रोजनओएस का विलय होगा, ताकि तेज़ी से अपडेट दिया जा सके। टीज़र में हाइड्रोजनओएस इंटरफेस से वनप्लस के प्लान को लेकर और संशय है।

दूसरी तरफ, चीनी माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट वीबो पर जारी किए गए टीज़र से पता चला है कि OnePlus 5 को 20 जून को लॉन्च किया जाएगा। इसके बारे में जानकारी PhoneArena द्वारा दी गई थी। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले हैंडसेट को 15 जून को लॉन्च किए जाने की जानकारी सामने आई थी।
Advertisement

कई पुरानी रिपोर्ट में वनप्लस 5 के पिछले हिस्से पर वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप होने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद एक कथित टीज़र इमेज से पता चला कि वनप्लस 5 में हॉरिज़ॉनटल कैमरा सेटअप होगा। लीक हुए टीज़र से यह भी पता चला है कि वनप्लस 5 में आईफोन 7 प्लस की तरह डुअल कैमरा सेटअप होगा।
Advertisement

वैसे, ये सभी दावे और कयास हैं। लीक की भरमार को देखते हुए हम आपको आधिकारिक ऐलान के लिए इंतज़ार का सुझाव देंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  4. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  7. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  8. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.