वनप्लस 5 में होगा 16 मेगापिक्सल कैमरा: रिपोर्ट

वनप्लस 5 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की ख़बरें लगातार आ रही हैं। और स्मार्टफोन को गर्मियों में लॉन्च किया जाएगा। डुअल रियर कैमरा सेटअप के डिज़ाइन को लेकर हुए असमंजस के बाद, फोन के कैमरा सेटअप से जुड़ी नई जानकारी इंटरनेट पर सामने आई है। और नई जानकारी पहले आ चुकीं ख़बरों से मिलती हैं।

वनप्लस 5 में होगा 16 मेगापिक्सल कैमरा: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • इसी हफ्ते वनप्लस 5 की कथित अंतुतू लिस्टिंग लीक हुई थी
  • यह फोन इन्हीं गर्मियों में लॉन्च होगा
  • फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है
विज्ञापन
वनप्लस 5 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की ख़बरें लगातार आ रही हैं। और स्मार्टफोन को गर्मियों में लॉन्च किया जाएगा। डुअल रियर कैमरा सेटअप के डिज़ाइन को लेकर हुए असमंजस के बाद, फोन के कैमरा सेटअप से जुड़ी नई जानकारी इंटरनेट पर सामने आई है। और नई जानकारी पहले आ चुकीं ख़बरों से मिलती हैं।

रेडिट पर साझा की गई नई जानकारी से पता चलता है कि, वनप्लस 5 स्मार्टफोन में सोनी आईएमएक्स398 सेंसर और 1.12 माइक्रोन पिक्सल के साथ एक 16 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। एंड्रॉयड हेडलाइंस की एक रिपोर्ट में यह पता चला। इसके अलावा, रेडिट यूज़र ने बताया कि वनप्लस 5 में वैसा ही कैमरा मॉड्यूल होगा जैसा कि ओप्पो ने आर9एस में इस्तेमाल किया है। लेकिन फिर डुअल रियर कैमरा सेटअप का क्या होगा! इसे लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं पता चली है।

गौर करने वाली बात है कि, इसी हफ्ते लीक हुई एक कथित अंतुतू लिस्टिंग से खुलासा हुआ था कि वनप्लस 5 स्मार्टफोन में एक 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। हालांकि, रेडिट यूज़र ने दावा किया है कि फओन के कैमरा पैनल को लेकर साझा की गई जानकारी सही है, लेकिन इसके रियर के डिज़ाइन के बारे में कोई दावा नहीं है। नई जानकारियां पुराने दावे से मेल खाती हैं, लेकिन इससे किसी स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं होती। लेकिन इतना साफ है कि लगातार लीक हो रही जानकारियों में एक किस्म समानता है। इससे हम स्पेसिफिकेसन के फ़ीचर का अनुमान लगा सकते हैं

कैमरे के अलावा, अंतुतू लिस्टिंग से कथित वनप्लस 5 स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने का खुलासा होता है। और फोन में एक फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। वनप्लस 3टी के अपग्रेडेड वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, एड्रेनो 540 जीपीयू और 6 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ है। कैमरे की बात करें, तो लिस्टिंग से फोन में एक 16 मेगापिक्सल रियर व 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होने का पता चला था। लिस्टिंग के अनुसार, वनप्लस 5 में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • कमियां
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »