OnePlus 5 दिखने में है iPhone 7 Plus जैसा, टीज़र से खुलासा

आपको तो याद ही होगा कि कइयों ने OnePlus 5 के पिछले हिस्से पर वर्टिकल कैमरा सेटअप होने का दावा किया था। इन दावों की हवा कंपनी ने निकाल दी है। OnePlus ने खुलासा किया है कि उसका अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन हॉरिज़ॉन्टल कैमरा सेटअप के साथ आएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 जून 2017 12:31 IST
ख़ास बातें
  • नए टीज़र में हैंडसेट के डिज़ाइन का खुलासा किया गया है
  • हमें OnePlus 5 की पहली आधिकारिक झलक मिली है
  • नया स्मार्टफोन दिखने में iPhone 7 Plus जैसा ही है
आपको तो याद ही होगा कि कइयों ने OnePlus 5 के पिछले हिस्से पर वर्टिकल कैमरा सेटअप होने का दावा किया था। इन दावों की हवा कंपनी ने निकाल दी है। OnePlus ने खुलासा किया है कि उसका अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन हॉरिज़ॉन्टल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। OnePlus 5 के लॉन्च से पहले कंपनी द्वारा ज़ारी किए गए नए टीज़र में हैंडसेट के डिज़ाइन का खुलासा किया गया है। गौर करने वाली बात है कि हफ्ते की शुरुआत में लीक हुए रेंडर ताज़ा खुलासे से मेल खाते हैं।

गुरुवार को ट्वीट किए गए टीज़र में हमें OnePlus 5 की पहली आधिकारिक झलक मिली है। हम एक बार फिर अपनी पुरानी बात को दोहराएंगे कि नया स्मार्टफोन दिखने में iPhone 7 Plus जैसा ही है। जब इस हैंडसेट के रेंडर लीक हुए थो तो इस फोन व ऐप्पल के फ्लैगशिप हैंडसेट के बीच तुलनाएं होने लगी थीं। शायद यही वजह है कि कंपनी ने टीज़र में फोन को अलग तरह से दिखाने की कोशिश की गई है।
Advertisement

हालांकि, एंटीना लाइन और डुअल कैमरा सेटअप को देखने के बाद ट्विटर पर लोगों ने वनप्लस पर आईफोन 7 प्लस के डिज़ाइन की नकल करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया है। OnePlus स्मार्टफोन को पावरफुल हार्डवेयर के लिए जाना जाता है। ऐसे में ग्राहक भी इस फ्लैगशिप हैंडसेट को कीमत और परफॉर्मेंस के हिसाब से आंकेगे। टीज़र में डुअल कैमरे और साफ तस्वीरों का ज़िक्र है। संभवतः कैमरा ही स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत होगी।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, ग्लोबल मार्केट में OnePlus 5 को 20 जून को लॉन्च किया जाएगा और भारत में लॉन्च तारीख 22 जून है। गौर करने वाली बात है कि भारत में यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर 22 जून से ही मिलेगा।
Advertisement

कपंनी ने पहले ही जानकारी दी है कि यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, फ्रंट पैनल फिंगरप्रिंट सेंसर और DxO के साथ मिलकर बनाए गए कैमरे से लैस होगा। कंपनी ने एक कैमरा सेंपल का भी टीज़र जारी किया है जिसमें कम रोशनी में बेहतर परफॉर्मेंस दिखाई गई है।
Advertisement

अमेज़न के सोर्स कोड से पहले ही वनप्लस 5 स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम होने का पता चल चुका है। गौर करने वाली बात है कि फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ था।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • Bad
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  8. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  10. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.