OnePlus 5 होगा 'सबसे पतला फ्लैगशिप' स्मार्टफोन, 15 जून को हो सकता है लॉन्च

वनप्लस अपने आने वाले स्मार्टफोन को लॉन्च करने से पहले लगातार टीज़र जारी कर रही है। कंपनी का इरादा लॉन्च से पहले वनप्लस 5 के बारे को सुर्खियों में बनाए रखने का है। इस साल आने वाले OnePlus 5 के प्रोसेसर, नाम और संभावित कल वेरिएंट के अलावा डीएक्सओ के साथ साझेदारी में विकसित किए जा रहे कैमरे के बारे में टीज़र से पुष्टि हो चुकी है। अब, एक नए टीज़र से OnePlus 5 के डिज़ाइन के बारे में जानकारी मिली है। इसके अलावा 15 जून लॉन्च की तारीख का भी दोबारा पता चला है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 जून 2017 12:39 IST
वनप्लस अपने आने वाले स्मार्टफोन को लॉन्च करने से पहले लगातार टीज़र जारी कर रही है। कंपनी का इरादा लॉन्च से पहले वनप्लस 5 के बारे को सुर्खियों में बनाए रखने का है। इस साल आने वाले OnePlus 5 के प्रोसेसर, नाम और संभावित कल वेरिएंट के अलावा डीएक्सओ के साथ साझेदारी में विकसित किए जा रहे कैमरे के बारे में टीज़र से पुष्टि हो चुकी है। अब, एक नए टीज़र से OnePlus 5 के डिज़ाइन के बारे में जानकारी मिली है। इसके अलावा 15 जून लॉन्च की तारीख का भी दोबारा पता चला है।

वीबो पर, OnePlus के सीईओ पीट लाउ ने बाताया कि OnePlus 5 अभी तक का सबसे पतला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। अनुवाद किए जाने के चलते यह जानना मुश्किल है कि उनका मतलब अभी तक आए सभी फ्लैगशिप स्मार्टफोन में सबसे पतले होने का है या फिर सबसे पतले OnePlus फ्लैगशिप होने से है। अगर उनका मतलब सबसे पतले वनप्लस फ्लैगशिप से है तो, हमें वनप्लस एक्स को इस कैटेगरी से अलग रखना होगा, क्योंकि यह एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन नहीं है। लाउ ने यह भी कहा कि वनप्लस ने वनप्लस 5 को पतला बनाने के लिए किसी तरह का समझौता नहीं किया और वह पहले ही इस डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसके अलावा, एक लीक पोस्टर से भी पता चलता है कि OnePlus 5 स्मार्टफोन 15 जून को लॉन्च होगा। इससे पहले एक इंटरनल मेल लीक होने से भी 15 जून को फोन लॉन्च किए जाने की जानकारी मिली थी। बहरहाल, वीबो पर लीक हुआ पोस्टर बेहद साधारण लग रहा है और हो सकता है कि यह फर्जी हो। अगर यह पोस्टर सही भी है तो इसमें साफतौर पर वनप्लस 5 के 15 जून को लॉन्च किए जाने का ज़िक्र नहीं है।
 

वनप्लस 5 की लीक तस्वीरों से स्मार्टफोन के एक पैटर्नयुक्त रियर के साथ आने का पता चला है। फोन में एक वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप, एक मेटल रिम और आगे की तरफ़ होम बटन होगा। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि वनप्पलस 5 में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा।
Advertisement

प्रोसेसर के अलावा, OnePlus 5 में 5.5 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले होने की उम्मीद है। वनप्लस 3टी के अपग्रेडेड वेरिएंट में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

चीनी कंपनी ने इसी सप्ताह आधिकारिक तौर पर ऐलान किया था कि वनप्लस 3टी को बंद कर दिया जाएगा। और अभी फोन के बचे हुए स्टॉक की बिक्री हो रही है। बात करें भारत की तो, कंपनी ने बताया कि भारत में इस साल अभी वनप्लस 3टी (64 जीबी और 128 जीबी दोनों वेरिएंट) खरीदने के लिए उपलब्ध रहेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  3. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  4. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  5. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  6. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  3. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  5. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  8. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  9. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  10. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.