वनप्लस 3टी स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 15 नवंबर 2016 16:26 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 3टी स्मार्टफोन वनप्लस 3 से महंगा होगा
  • वनप्लस 3टी में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया जाएगा
  • वनप्लस 3टी एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा
वनप्लस 3टी स्मार्टफोन को लेकर लंबे समय से ख़बरें छाई हुईं हैं। अब आखिरकार वो दिन आ गया है जब वनप्लस 3 के अपग्रेडेड वेरिेएंट को लॉन्च किया जाना है। कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि इस स्मार्टफोन को मंगलवार को लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस ने इस स्मार्टफोन के टीज़र भी जारी किए हैं।

सोमवार को एक वीबो पर जारी एक टीज़र तस्वीर में कंपनी ने नए स्मार्टफोन के नाम में  'T' जुड़े होने के संकेत दिए। इस तस्वीर से पता चला था कि इसका डिज़ाइन कंपनी के मौज़ूदा फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 3 जैसा ही होगा।

इससे पहले वनप्लस ने इसी महीने अपने ट्विटर अकाउंट पर पुष्टि की थी कि कंपनी के डिवाइस में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर होगा और इसे 15 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले लीक में पता चला था कि वनप्लस 3टी में सोनी के लेटेस्ट आईएमएक्स398 सेंसर होगा। इस स्मार्टफोन में एक ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है। इस फोन के एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलने की उम्मीद है। इस फोन में 3300 एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

माना जा रहा है कि स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम दिया जाएगा। इस फोन को 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस 3टी की कीमत 479 डॉलर (करीब 32,100 रुपये) होगी जो कि वनप्लस 3 से 80 डॉलर ज्यादा है। भारत में वनप्लस 3 की कीमत 27,999 रुपये है।
Advertisement

इन सभी लीक स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी तक कंपनी ने पुष्टि नहीं की है। इसके लिए हमें कंपनी द्वारा दी जाने वाली आधिकारिक लॉन्च में मिलने वाली जानकारी तक इंतज़ार करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.