वनप्लस 3टी का नया टीज़र जारी, डिज़ाइन और नाम के बारे में चला पता

वनप्लस 3टी का नया टीज़र जारी, डिज़ाइन और नाम के बारे में चला पता
ख़ास बातें
  • वनप्लस 3टी में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया जा सकता है
  • वनप्लस 3टी को कल लॉन्च किया जाना है
  • वनप्लस 3टी में सोनीआईएमएक्स398 सेंसर हो सकता है
विज्ञापन
वनप्लस 3टी को लेकर पिछले काफी समय से ख़बरें आ रही हैं। और मंगलवार को होने वाले लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन को बेंचमार्क साइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। ख़ास बात है कि अब तक इस स्मार्टफोन को लेकर आईं खबरों से पता चला है कि इसका डिज़ाइन वनप्लस 3 जैसा ही होगा। अब, कंपनी ने लंबे समय से चली आरही इस ख़बर की पुष्ट कर दी है। और आने वाले स्मार्टफोन का टीज़र जारी कर दिया है।  

चीन की सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर वनप्लस ने एक टीज़र तस्वीर जारी की। इस तस्वीर में वनप्लस 3 स्मार्टफोन को एक शीशे के सामने दिखाया गया है जिससे शीशे पर अंग्रेजी के 'T' अक्षर की तस्वीर दिखती है। इस टीज़र से पुष्टि होती है कि इस स्मार्टफोन का डिज़ाइन तो वनप्लस 3 जैसा ही होगा लेकिन इसके नाम में 'T' जुड़ा होगा। इस तस्वीर के नीचे कंपनी ने एक टैगलाइन दी है जिसमें कहा गया है, ''टू बी ए बेटर मी।''

इससे पहले वनप्लस ने इसी महीने अपने ट्विटर अकाउंट पर पुष्टि की थी कि कंपनी के डिवाइस में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर होगा और इसे 15 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले लीक में पता चला था कि वनप्लस 3टी में सोनी के लेटेस्ट आईएमएक्स398 सेंसर होगा। इस स्मार्टफोन में एक ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है। इस फोन के एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलने की उम्मीद है। इस फोन में 3300 एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

माना जा रहा है कि स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम दिया जाएगा। इस फोन को 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस 3टी की कीमत 479 डॉलर (करीब 32,100 रुपये) होगी जो कि वनप्लस 3 से 80 डॉलर ज्यादा है। भारत में वनप्लस 3 की कीमत 27,999 रुपये है।

इन सभी लीक स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी तक कंपनी ने पुष्टि नहीं की है। इसके लिए हमें कंपनी द्वारा दी जाने वाली किसी आधिकारिक जानकारी मिलने तक इंतज़ार करना होगा। हालांकि, मंगलवार को यह स्मार्टफोन लॉन्च किया जाना है तो हमें बहुत लंबा इंतजार नहीं करना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  7. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  8. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  9. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  10. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »