• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • वनप्लस 3टी मिडनाइट ब्लैक लिमिटेड एडिशन की बिक्री भारत में आज से शुरू

वनप्लस 3टी मिडनाइट ब्लैक लिमिटेड एडिशन की बिक्री भारत में आज से शुरू

वनप्लस 3टी मिडनाइट ब्लैक लिमिटेड एडिशन की बिक्री भारत में आज से शुरू
ख़ास बातें
  • वनप्लस 3टी मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है
  • यह लिमिटेड एडिशन मॉडल है, इसलिए बिक्री स्टॉक खत्म होने तक होगी
  • स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग अमेज़न इंडिया पर 23 मार्च से शुरू हुई थी
विज्ञापन
वनप्लस 3टी के मिडनाइट ब्लैक कलर वेरिएंट की बिक्री भारत में शुक्रवार से शुरू होगी। सिर्फ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आने वाले वनप्लस 3टी मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। गौर करने वाली बात है कि यह लिमिटेड एडिशन मॉडल है। इसलिए बिक्री स्टॉक खत्म होने तक होगी।

वनप्लस 3टी मिडनाइट ब्लैक स्मार्टफोन Amazon.in, OnePlusStore.in और बैंगलुरु स्थित वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर में दोपहर 2 बजे से उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग अमेज़न इंडिया पर 23 मार्च से शुरू हुई थी।

नया वनप्लस 3टी मिडनाइट ब्लैक कंपनी का दूसरा लिमिटेड एडिशन वेरिएंट है। इससे पहले वनप्लस 3टी ब्लैक कोलेट लिमिटेड एडिशन को पेश किया गया था। इसके सिर्फ 250 यूनिट उपलब्ध कराए गए थे।

वनप्लस ने जानकारी दी है कि वह इस काले रंग वाले स्मार्टफोन पर करीब एक साल से काम कर रही थी।

वनप्लस 3टी (रिव्यू) स्मार्टफोन पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुआ था। और इसमें वनप्लस 3 की तुलना में थोड़े बदलाव के साथ पेश किया गया था। वनप्लस 3टी औरर वनप्लस 3 में मुख्य फर्क प्रोसेसर का है। ज्यादा स्टोरेज, बेहतर फ्रंट कैमरा और बड़ा बैटरी भी है। वनप्लस 3टी में ज्यादा तेज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है जबकि ओरिजिनल में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर दिया गया था।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid system and app performance
  • Very good battery life
  • Competent set of cameras
  • Premium build quality
  • Good value
  • कमियां
  • No FM radio
  • Touch latency issue can be annoying
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  4. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  5. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  6. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  7. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  8. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  9. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  10. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »