वनप्लस 3 स्मार्टफोन बिना इनवाइट के मिलेगा, 14 जून को होगा लॉन्च

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 2 जून 2016 11:24 IST
वनप्लस ने जानकारी दी है कि वनप्लस 3 का वर्चुअल लॉन्च इवेंट 14 जून को आयोजित किया जाएगा। कंपनी के सह-संस्थापक कार्ल पी ने वनप्लस 3 की बिक्री की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला है। इस स्मार्टफोन को इनवाइट सिस्टम के जरिए नहीं बेचा जाएगा। यह ओपन सेल में उपलब्ध होगा। इसके साथ कार्ल पी ने यह भी साफ कर दिया कि वनप्लस ने अपने इनवाइट सिस्टम को हमेशा के लिए बंद करने का फैसला किया है, यानी इसका इस्तेमाल भविष्य में भी किसी प्रोडक्ट के साथ नहीं किया जाएगा।

अब यूज़र को हैंडसेट खरीदने के लिए रजिस्टर करने की ज़रूरत नहीं होगी और साथ में इनवाइट पाने के लिए लंबा इंतज़ार भी नहीं करना पड़ेगा। क्या ओपन सेल के लिए कंपनी हैंडसेट की मांग की आपूर्ति करने की स्थिति में होगी? यह तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा।

लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए कंपनी ने नया एंड्रॉयड ऐप पेश किया है। 'वनप्लस 3 लॉन्चः द लूप ऐप' को गूगल प्ले से डाउनलोड किया जा सकता है।

वनप्लस 3 वर्चुअल लॉन्च इवेंट रात को 10 बजे शुरू होगा। पहले दो घंटों के लिए वनप्लस 3 की बिक्री द लूप ऐप के जरिए होगी। दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का पहला ग्लोबल वीआर शॉपिंग अनुभव होगा। स्मार्टफोन की बिक्री वनप्लस वेबसाइट पर 15 जून को भारतीय समयानुसार 12:30 बजे शुरू होगी।
Advertisement

मज़ेदार बात यह है कि हम वनप्लस 3 के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में पहले से जानते हैं। इनमें 5.5 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट, 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 3000 एमएएच या 3500 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित ओक्सीजनओेएस और एनएफसी शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.