वनप्लस 3 स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम होने का खुलासा

वनप्लस 3 स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम होने का खुलासा
विज्ञापन
वनप्लस 3 स्मार्टफोन को लेकर लगातार लीक और खबरें सामने आ रही हैं। अमेरिका और चीन में इस स्मार्टफोन के सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट होने के बाद से ही वनप्लस डिवाइस सुर्खियों में है। वनप्लस 3 की शुरुआती लीक में 6 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ है। इसके बाद आईं खबरों में इस फोन में 4 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ था। लेकिन अब टीना पर हुई एक नई लिस्टिंग में  इस फोन में 6 जीबी रैम की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा यह भी पता चला है कि वनप्लस को 4 और 6 जीबी रैम के साथ दो वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।

टीना पर हुई लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि वनप्लस 3 फोन 4 जीबी और 6 जीबी रैम के दो वेरिएंट में मिलेगा। अगर ऐसा होता है, तो इस फोन के दो अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट भी होंगे। और 6 जीबी रैम को बेस मॉडल के साथ ना देकर ज्यादा स्टोरेज (64 जीबी) वाले वेरिएंट के साथ दिया जा सकता है।

लिस्टिंग से यह भी खुलासा होता है कि वनप्लस 3 एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलेगा। पहले आई खबरों के मुताबिक इसका कोडनेम वनप्लस ए3000 होगा और यह एलटीई सपोर्ट के साथ आएगा।

इससे पहले कई रिपोर्ट में पता चला था कि वनप्लस 3 में एक बार फिर से एनएफसी फीचर दिया जाएगा। इस फीचर को वनप्लस 2 में नहीं दिया गया था। आने वाले यह स्मार्टफोन स्लीक मेटल डिजाइन से लैस होगा और इसमें सैंडस्टोन बैक कवर नहीं होगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 5.5 इंच डिस्प्ले, 16 मेगापिक्सल रियर और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ आने की उम्मीद है।

कंपनी द्वारा वनप्लस 3 को 14 जून को एक वर्चुअल स्पेस स्टेशन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वनप्लस 3 जून से 7 जून के बीच अमेज़न इंडिया पर सिर्फ एक रुपये में सीमित संख्या में लूप वीआर हेडसेट भी उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा वनप्लस 3 में 5.5 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और एनएफसी जैसे फीचर हो सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »