वनप्लस 3 स्मार्टफोन बिना इनवाइट के मिलेगा, 14 जून को होगा लॉन्च

वनप्लस 3 स्मार्टफोन बिना इनवाइट के मिलेगा, 14 जून को होगा लॉन्च
विज्ञापन
वनप्लस ने जानकारी दी है कि वनप्लस 3 का वर्चुअल लॉन्च इवेंट 14 जून को आयोजित किया जाएगा। कंपनी के सह-संस्थापक कार्ल पी ने वनप्लस 3 की बिक्री की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला है। इस स्मार्टफोन को इनवाइट सिस्टम के जरिए नहीं बेचा जाएगा। यह ओपन सेल में उपलब्ध होगा। इसके साथ कार्ल पी ने यह भी साफ कर दिया कि वनप्लस ने अपने इनवाइट सिस्टम को हमेशा के लिए बंद करने का फैसला किया है, यानी इसका इस्तेमाल भविष्य में भी किसी प्रोडक्ट के साथ नहीं किया जाएगा।

अब यूज़र को हैंडसेट खरीदने के लिए रजिस्टर करने की ज़रूरत नहीं होगी और साथ में इनवाइट पाने के लिए लंबा इंतज़ार भी नहीं करना पड़ेगा। क्या ओपन सेल के लिए कंपनी हैंडसेट की मांग की आपूर्ति करने की स्थिति में होगी? यह तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा।

लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए कंपनी ने नया एंड्रॉयड ऐप पेश किया है। 'वनप्लस 3 लॉन्चः द लूप ऐप' को गूगल प्ले से डाउनलोड किया जा सकता है।

वनप्लस 3 वर्चुअल लॉन्च इवेंट रात को 10 बजे शुरू होगा। पहले दो घंटों के लिए वनप्लस 3 की बिक्री द लूप ऐप के जरिए होगी। दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का पहला ग्लोबल वीआर शॉपिंग अनुभव होगा। स्मार्टफोन की बिक्री वनप्लस वेबसाइट पर 15 जून को भारतीय समयानुसार 12:30 बजे शुरू होगी।

मज़ेदार बात यह है कि हम वनप्लस 3 के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में पहले से जानते हैं। इनमें 5.5 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट, 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 3000 एमएएच या 3500 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित ओक्सीजनओेएस और एनएफसी शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  3. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  4. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  5. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  6. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
  7. iPhone 20 Pro फिर हुआ लीक, नए कैमरा सेंसर संग 2027 में देगा दस्तक!
  8. ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S26 FE, अमेजन पर आई तगड़ी डील
  9. Vivo V80 FE के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 7,000mAh बैटरी
  10. सिर्फ कॉलिंग-SMS के लिए चाहिए रिचार्ज? Airtel, Jio, Vi और BSNL के ये सस्ते प्लान देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »