वनप्लस 3 के कैमरे से ली गई तस्वीरें सार्वजनिक

वनप्लस 3 के कैमरे से ली गई तस्वीरें सार्वजनिक
विज्ञापन
वनप्लस 3 स्मार्टफोन को 14 जून को लॉन्च किया जाएगा। इस हैंडसेट के टीज़र आने का सिलसिला जारी है। पहले यूट्यूब पर हैंडसेट का वीडियो टीज़र आया। इसके बाद कंपनी के सीईओ पीट लाउ ने हैंडसेट के सेल्फी कैमरे से ली गई तस्वीरें साझा की। अब उन्होंने वनप्लस 3 के प्राइमरी कैमरे ली गई तस्वीरों को सार्वजनिक किया है। इसके अलावा वनप्लस ने घोषणा की है कि 15 जून को दुनियाभर में कई लोकेशन में पॉप-अप इवेंट आयोजित किए जाएंगे। भारत में बेंगलुरू, दिल्ली और मुंबई में इवेंट आयोजित होंगे।

इस बार साझा किए गए सेंपल शॉट फूड फोटोग्राफी से संबंधित हैं। लाउ ने तीन और तस्वीरें चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर साझा की हैं। इनतस्वीरों में फोकस, डिटेल और कलर्स काफी अच्छे नज़र आ रहे हैं। संभव है कि इन तस्वीरों को उपयुक्त परिस्थितियों में लिया गया हो। ऐसे में सही कैमरा परफॉर्मेंस के बारे में हैंडसेट को रिव्यू करने के बाद ही पता चल पाएगा। इतना तो साफ है कि इसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है।

कुछ दिनों पहले लाउ ने सोशल मीडिया पर एक सेल्फी साझा की थी जिसे वनप्लस 3 से ही लिया गया था। सेल्फी को इंडोर में लिया गया था जहां पर आमतौर पर रोशनी की समस्या रहती है। लेकिन कैमरे के सेल्फी कैमरे ने संतोषजनक नतीजे दिए। इन तस्वीरों से यह ज़रूर पता चला कि हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

वनप्लस ने जानकारी दी है कि वह 15 जून से दुनिया भर सात शहरों में पॉप-अप इवेंट आयोजित करेगी। इन इवेंट में यूज़र को स्मार्टफोन का फर्स्ट-हैंड अनुभव मिलेगा। यहां पर फ्लैगशिप हैंडसेट को खरीदा भी जा सकेगा। कंपनीशुरुआती कस्टमर्स को कुछ गिफ्ट भी देगी। ये इवेंट बेंगलुरु, बर्लिन, दिल्ली, लंदन, मुंबई, न्यूयॉर्क और पेरिस में आयोजित किए जाएंगे। फिलहाल भारत में आयोजित होने वाले इवेंट के समय और वैन्यू के बारे में नहीं बताया गया है।

अभी तक मिली जानकारियों के मुताबिक, वनप्लस 3 में  5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, 4 जीबी और 6 जीबी रैम का विकल्प, 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प होगा। यह एंड्रॉयड मार्शमैलो पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलेगा। और इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Loop VR, Mobiles, OnePlus, OnePlus 3, Pete Lau
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »