वनप्लस 3 मिनी के बारे में पता चला

वनप्लस 3 मिनी के बारे में पता चला
ख़ास बातें
  • वनप्लस 3 की बिक्री यूरोप के 23 देशों मे रुकी
  • वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पी ने स्टॉक कम होने की बात स्वीकारी
  • वनप्लस 3 के मिनी वेरिएंट के कई स्पेसिफिकेशन लीक हुए
विज्ञापन
वनप्लस 3 हैंडसेट की मांग पूरी नहीं कर पाने के कारण वनप्लस की जमकर निंदा हुई है। कंपनी ने अपने पहले दो फ्लैगशिप फोन की मांग को काबू में रखने के लिए इनवाइट सिस्टम का इस्तेमाल किया था, लेकिन इस साल वनप्लस 3 के लॉन्च के साथ इस व्यवस्था को निरस्त कर दिया गया। अब जानकारी मिली है कि यूरोप में कंपनी वाकई में अपने प्रोडक्ट की आपूर्ति करने में सक्षम नहीं है।  

कंपनी ने यूरोप के 23 देशों में वनप्लस 3 की बिक्री अस्थाई तौर पर रोकने का फैसला किया है। इस दौरान कंपनी फिर से इस लोकप्रिय प्रोडक्ट का स्टॉक जुटा लेना चाहती है। इस सूची में ऑस्ट्रिया, फ्रांस, ग्रीस, आयरलैंड, इटली, नीदरलैंड्स, पुर्तगाल और स्पेन जैसे देश शामिल हैं।

कंपनी के सह-संस्थापक कार्ल पी ने बुधवार को एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "हम प्रोडक्शन और स्टॉक बढ़ाने पर काम कर रहे हैं, ताकि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इस प्रीमियम प्रोडक्ट को पहुंचा सकें।"

ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, इन देशों में 9 अगस्त से 12 सितंबर के बीच हैंडसेट की बिक्री नहीं होगी।

दूसरी तरफ, बेंचमार्क साइट जीएफएक्सबेंच पर एक फोन को लिस्ट किया गया है जिसके ज्यादातर स्पेसिफिकेशन वनप्लस 3 वाले हैं। अंतर सिर्फ स्क्रीन साइज में है। साइट पर लिस्ट किए गए फोन में 4.6 इंच का डिस्प्ले है। यह ख़बर फोन एरिना ने दी है। इस वेबसाइट का दावा है कि लिस्ट किए गए फोन को वनप्लस 3 मिनी के नाम से जाना जाएगा।

जीएफएक्सबेंच साइट पर लिस्ट किए गए फोन में फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है और यह स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन को 6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लिस्ट किया गया है।

लेकिन अभी तक कोई ऐसा सबूत मौजूद नहीं है जिसके आधार पर कहा जाए कि यह वनप्लस का ही फोन है। सिर्फ स्पेसिफिकेशन को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कंपनी के काफी लोकप्रिय हैंडसेट वनप्लस 3 का मिनी वेरिएंट है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  7. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  11. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »