वनप्लस 3 का मिनी वेरिएंट नहीं होगा लॉन्च

वनप्लस 3 का मिनी वेरिएंट नहीं होगा लॉन्च
विज्ञापन
हाल ही में वनप्लस 3 के मिनी वेरिएंट को लेकर खबरें आईं थीं। पिछले हफ्ते ही बेंचमार्किंग वेबसाइट जीएफएक्सबेंच पर इस कथित स्मार्टफोन के बारे में पता चला था। लेकिन अब कंपनी के सह-संस्थापक कार्ल पी ने वनप्लस मिनी को लेकर आ रही खबरों का खंडन किया है।

वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पेई ने ट्विटर पर वनप्लस 3 के मिनी वेरिएंट को लेकर आई खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने #rumorshutdown के साथ सीधा जवाब दिया 'नहीं'। अनुमान है कि कार्ल पी का यह ट्वीटर वनप्लस 3 के मिनी वेरिएंट को लेकर ही है।

बता दें, वनप्लस 3 हैंडसेट की मांग पूरी नहीं कर पाने के कारण वनप्लस की जमकर निंदा हुई है। कंपनी ने अपने पहले दो फ्लैगशिप फोन की मांग को काबू में रखने के लिए इनवाइट सिस्टम का इस्तेमाल किया था, लेकिन इस साल वनप्लस 3 के लॉन्च के साथ इस व्यवस्था को निरस्त कर दिया गया। अब जानकारी मिली है कि यूरोप में कंपनी वाकई में अपने प्रोडक्ट की आपूर्ति करने में सक्षम नहीं है।  

कंपनी ने यूरोप के 23 देशों में वनप्लस 3 की बिक्री अस्थाई तौर पर रोकने का फैसला किया है। इस दौरान कंपनी फिर से इस लोकप्रिय प्रोडक्ट का स्टॉक जुटा लेना चाहती है। इस सूची में ऑस्ट्रिया, फ्रांस, ग्रीस, आयरलैंड, इटली, नीदरलैंड्स, पुर्तगाल और स्पेन जैसे देश शामिल हैं। कंपनी के सह-संस्थापक कार्ल पी ने बुधवार को एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "हम प्रोडक्शन और स्टॉक बढ़ाने पर काम कर रहे हैं, ताकि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इस प्रीमियम प्रोडक्ट को पहुंचा सकें।" ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, इन देशों में 9 अगस्त से 12 सितंबर के बीच हैंडसेट की बिक्री नहीं होगी।

दूसरी तरफ, बेंचमार्क साइट जीएफएक्सबेंच पर एक फोन को लिस्ट किया गया जिसके ज्यादातर स्पेसिफिकेशन वनप्लस 3 वाले हैं। अंतर सिर्फ स्क्रीन साइज में है। साइट पर लिस्ट किए गए फोन में 4.6 इंच का डिस्प्ले है। यह ख़बर फोन एरिना ने दी है। इस वेबसाइट का दावा है कि लिस्ट किए गए फोन को वनप्लस 3 मिनी के नाम से जाना जाएगा।

जीएफएक्सबेंच साइट पर लिस्ट किए गए फोन में फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है और यह स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन को 6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लिस्ट किया गया है। लेकिन अभी तक कोई ऐसा सबूत मौजूद नहीं है जिसके आधार पर कहा जाए कि यह वनप्लस का ही फोन है। सिर्फ स्पेसिफिकेशन को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कंपनी के काफी लोकप्रिय हैंडसेट वनप्लस 3 का मिनी वेरिएंट है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oneplus, oneplus 3, oneplus 3 mini, oneplus 3 mini variant
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  2. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  3. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  4. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  5. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  6. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  7. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  9. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  10. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »