वनप्लस 2 खरीदने के लिए अब इनवाइट की ज़रूरत नहीं

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2015 12:38 IST
वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 2 से इनवाइट सिस्टम हटाना का फैसला किया है। गुरुवार को कंपनी ने घोषणा की कि शनिवार (5 दिसंबर) से वनप्लस 2 को खरीदने के लिए इनवाइट की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ कंपनी ने वनप्लस एक्स स्मार्टफोन के लिए ओपन सेल आयोजित करने की घोषणा भी है। यह सेल 5 दिसंबर से शुरू होकर तीन दिनों तक चलेगी।
 
कंपनी के सह-संस्थापक कार्ल पी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए घोषणा की कि वनप्लस ने अपने दूसरे वर्षगांठ पर वनप्लस 2 स्मार्टफोन खरीदने के लिए इनवाइट सिस्टम को हटाने का फैसला किया है। उन्होंने आगे बताया कि कंपनी के एक्सेसरी और कवर भी छूट के साथ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वनप्लस स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूज़र अपने डिवाइस के लिए किसी भी एक्सेसरी को 90 फीसदी की छूट के साथ खरीद पाएंगे। सेल के दौरान माउसपैड सीमित संख्या में उपलब्ध होगा।
Advertisement

चीन की यह स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पिछले साल वनप्लस वन के लॉन्च के साथ सुर्खियों में आ गई। 21,999 रुपये में मिलने वाला यह हैंडसेट कई यूज़र और एक्सपर्ट को पसंद आया। हालांकि, इनवाइट सिस्टम के कारण कई लोग परेशान हुए। कई यूज़र ने शिकायत की कि हैंडसेट खरीदने में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हालांकि, पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने इनवाइट सिस्टम को सुचारू ढंग से इस्तेमाल में लाया है। कंपनी की कोशिश उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करने की रही है। इस साल भी हैंडसेट के लिए कई ओपन सेल आयोजित किए गए हैं। वनप्लस एक्स स्मार्टफोन, जिसे भारत में अक्टूबर महीने के अंत में 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह हैंडसेट 5-7 दिसंबर तक बिना इनवाइट के उपलब्ध होगा।

आपको बता दें कि 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वनप्लस 2 स्मार्टफोन भारत में 24,999 रुपये में उपलब्ध है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न से खरीदा जा सकता है जिसके लिए अब तक इनवाइट की जरूरत पड़ती थी। वनप्लस 2 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह 1.8 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 810 वी2.1 चिपसेट, एड्रेनो 430 जीपीयू और 4 जीबी रैम के साथ आता है। डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्स फ्रंट कैमरा है। इसमें 3300 एमएएच की बैटरी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.