वनप्लस 2 स्मार्टफोन हुआ सस्ता

वनप्लस 2 स्मार्टफोन हुआ सस्ता
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने सोमवार को वनप्लस 2 स्मार्टफोन की नई कीमत का ऐलान किया। अब इस हैंडसेट का 64 जीबी मॉडल 349 डॉलर (करीब 23,700 रुपये) में मिलेगा। इससे पहले अमेरिका में वनप्लस 2 के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 389 डॉलर थी। उम्मीद है कि कंपनी कीमत में कटौती का ऐलान भारतीय मार्केट के लिए जल्द ही करेगी। भारत में अभी वनप्लस 2 का 64 जीबी मॉडल 24,999 रुपये और 16 जीबी वेरिएंट 22,999 रुपये में मिलता है।

वनप्लस ने सह-संस्थापक कार्ल पी ने इस संबंध में जानकारी कंपनी के फोरम में दी। उन्होंने कहा, "वनप्लस 2 अब 349 डॉलर में मिलेगा।" पी ने यह भी बताया कि जिन यूज़र ने पिछले 15 दिनों में वनप्लस 2 स्मार्टफोन खरीदे हैं उन्हें 40 डॉलर वापस किए जाएंगे।

कंपनी ने यह भी बताया कि वेलेनटाइन डे के मौके पर कई नए ऑफर की घोषणा की जाएगी। फिलहाल, वनप्लस का कोई भी हैंडसेट खरीदने वाले ग्राहक मुफ्त स्टाइल स्वैप कवर या वनप्लस एक्स केस पा सकते हैं।

याद दिला दें कि वनप्लस 2 को पिछले साल जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस हैंडसेट को दिसंबर महीने में बिना इनवाइट के उपलब्ध करा दिया था। यानी इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए अब इंटरनेट की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। पिछले महीने वनप्लस ने वनप्लस एक्स को भी बिना इनवाइट उपलब्ध कराने की जानकारी दी थी।

याद दिला दें कि नप्लस 2 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह 1.8 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 810 वी2.1 चिपसेट, एड्रेनो 430 जीपीयू और 4 जीबी रैम के साथ आता है। डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्स फ्रंट कैमरा है। इसमें 3300 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का 16 इनबिल्ट स्टोरेज और 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट साल के अंत तक 22,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।

वनप्लस 2 में कंपनी ने अपने कस्टमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम ऑक्सीजन का इस्तेमाल किया है, जो एंड्रॉयड 5.1 पर बेस्ड है। स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी भी मौजूद है। वनप्लस 2 में 1.3 माइक्रोन सेंसर, लेज़र ऑटोफोकस और ओआईएस के साथ 13 मेगापिक्सल वाला रियर कैमरा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में क्रिप्टो एक्सचेंजों को देनी होगी ट्रांजैक्शंस की जानकारी
  2. Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
  3. 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज
  4. Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट
  5. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Specialized ने लॉन्च की S-Works Turbo प्रीमियम माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत 12.55 लाख रुपये के करीब!
  7. Samsung यूजर्स जरा संभलकर! अब पासवर्ड भूले तो परमानेंट लॉक हो जाएगा फोन! One UI 9.0 में आई तगड़ी सिक्योरिटी
  8. 4 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 FE 5G, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट पाने का मौका
  9. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  10. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »