OnePlus 16 सीरीज में Pro मॉडल की होगी वापसी! लॉन्च टाइमलाइन भी लीक

OnePlus 13 के बाद अपकमिंग OnePlus 16 सीरीज ऐसी स्मार्टफोन सीरीज होगी जिसमें एक बड़ा कैमरा अपग्रेड देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 जनवरी 2026 10:00 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 16 में 200Hz तक का रिफ्रेश रेट कंपनी दे सकती है।
  • OnePlus 16 सीरीज में बड़ा कैमरा अपग्रेड देखने को मिल सकता है।
  • फोन में 200MP का सेंसर देखने को मिल सकता है।

OnePlus 16 के साथ सीरीज में OnePlus 16 Pro भी लॉन्च हो सकता है।

Photo Credit: X/@OnePlus Club

OnePlus 16 कंपनी का कथित नया फ्लैगशिप होगा। लेकिन लॉन्च से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। OnePlus 16 अकेला फ्लैगशिप नहीं होगा, कंपनी इस बार OnePlus 16 Pro भी इसके साथ पेश करेगी! अगर यह खबर सच साबित होती है तो लम्बे अरसे के बाद कंपनी अपने Pro और Ultra वेरिएंट्स पर लौटने वाली है। OnePlus 16 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में भी यहां बड़ा अपडेट दिया गया है। सीरीज 2026 की अंतिम तिमाही में पेश की जा सकती है। आइए जानते हैं OnePlus 16 सीरीज के बारे में लेटेस्ट अपडेट। 

OnePlus 16 के साथ सीरीज में OnePlus 16 Pro भी लॉन्च हो सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर OnePlus Club की ओर से एक पोस्ट में कहा गया है कि कंपनी सीरीज में OnePlus 16 Pro को भी शामिल कर सकती है। यह सीरीज 2026 की चौथी तिमाही में लॉन्च किए जाने की बात कही गई है। हमेशा की तरह कंपनी OnePlus 16 सीरीज को सबसे पहले घरेलू मार्केट चीन में लॉन्च करेगी। जिसके बाद ग्लोबल मार्केट में ये मॉडल्स पेश किए जाएंगे। 

OnePlus 13 के बाद अपकमिंग OnePlus 16 सीरीज ऐसी स्मार्टफोन सीरीज होगी जिसमें एक बड़ा कैमरा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। यह कथित तौर पर OnePlus 15 से कई गुना बेहतर हो सकता है। हालांकि अभी यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है कि OnePlus 16 सीरीज के हाई एंड मॉडल को OnePlus 16 Pro के रूप में लॉन्च किया जाएगा या फिर इसे OnePlus 16 Ultra मॉनिकर दिया जाएगा। लेकिन दावा किया गया है कि नई सीरीज में कंपनी बड़े अपग्रेड लेकर आएगी, खासकर फोटोग्राफी के क्षेत्र में। 

OnePlus 16 को लेकर इससे पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं। कहा गया है कि फोन में 200MP का सेंसर मिलने वाला है। हालांकि यह साफ नहीं किया है कि यह मेन कैमरा होगा या सपोर्टिव लेंस होगा। ज्ञात हो कि कंपनी ने अभी तक अपने किसी भी स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा इस्तेमाल नहीं किया है। OnePlus 16 पहला ऐसा स्मार्टफोन बन सकता है जिसमें ब्रांड 200 मेगापिक्सल का सेंसर इस्तेमाल करेगी। वनप्लस 16 में 200Hz तक का रिफ्रेश रेट कंपनी दे सकती है। अधिकारिक रूप से OnePlus ने अभी तक किसी भी इस तरह के स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Bad
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  2. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  3. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  4. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  5. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  6. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  7. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  8. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
  9. Pova 8 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: ₹50000 में कौन सा है बेस्ट
  10. अमेरिकी कंपनी Microsoft को चीन दिखाएगा बाहर का रास्ता? सरकारी सिस्टम से हटेगा Windows
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.