OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट

इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, GSM, LTE FDD और WLAN के विकल्प मिल सकते हैं। OnePlus 16 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अगस्त 2026 15:55 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 16 में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट हो सकता है
  • आगामी स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए अलग फीचर्स दिए जा सकते हैं
  • भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च हुए OnePlus 15 की यह जगह ले सकता है

भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए OnePlus 15 की यह जगह ले सकता है

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 16 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन को चीन में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए OnePlus 15 की यह जगह ले सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि चीन में हाल ही में मॉडल नंबर - PYB110 वाले एक स्मार्टफोन को रेडियो सर्टिफिकेशन मिला है। इस टिप्सटर का दावा है कि यह OnePlus 16 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, GSM, LTE FDD और WLAN के विकल्प हैं। OnePlus 16 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro हो सकता है। 

इससे पहले OnePlus ने बताया था कि आगामी स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए 'Wind Chaser Gaming Core', 'High Refresh Rate' और 'E-Sports Triple Chip' दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी के 8 GB के RAM वाले वेरिएंट की वापसी हो सकती है। इस वेरिएंट को OnePlus 11 के बाद से उपलब्ध नहीं कराया गया है। हाल ही में एक अन्य टिप्सटर ने बताया था कि OnePlus 16 के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 4,999 (लगभग 70,600 रुपये), 12 GB + 256 GB का CNY 5,499 (लगभग 77,600 रुपये) और 12 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का CNY 5,999 (लगभग 84,700 रुपये) का हो सकता है। OnePlus 16 का एक लिमिटेड एडिशन वेरिएंट भी 16 GB के RAM और 1 TB की स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का प्राइस CNY 7,499 (लगभग 1,05,900 रुपये) हो सकता है। 

भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए OnePlus 15 में 6.78 इंच FHD+ (1,272x2,772 पिक्सल्स) 1.5K LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Android 840 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Color OS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग से जुड़े कुछ फीचर्स दिए गए हैं। OnePlus 15 में नया Ice River वेपर कूलिंग सिस्टम है। इसमें कुछ गेम्स के लिए 165 fps तक का सपोर्ट है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: 33 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25+
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  3. Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Amazon Freedom Sale 2026: टॉप सिक्योरिटी कैमरों की डील्स, कुछ की कीमत ₹1,799 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  2. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  3. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
  5. 120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  7. 90 के दशक वाली नाई की दुकान याद दिला देगी ये वेबसाइट! इंटरनेट पर तेजी से हो रही वायरल
  8. ट्रेन छूटने का नहीं रहेगा डर, रेल किस प्लेटफॉर्म पर आ रही है, ऐसे मिलेगी लाइव जानकारी
  9. अपने हिसाब से चुने डेटा! Vi ने लॉन्च किया स्मार्ट रिचार्ज प्लान, ऐसे मिलेगा बेनिफिट
  10. Samsung Galaxy A36 5G vs Redmi Note 17 5G vs Vivo T5x 5G: जानें कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.