• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 15T होगा 24 मार्च को लॉन्च, स्टोरेज वेरिएंट से लेकर प्रोसेसर का हुआ खुलासा

OnePlus 15T होगा 24 मार्च को लॉन्च, स्टोरेज वेरिएंट से लेकर प्रोसेसर का हुआ खुलासा

OnePlus अगले हफ्ते अपना आगामी कॉम्पैक्ट मिड-फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15T लॉन्च करने वाला है।

OnePlus 15T होगा 24 मार्च को लॉन्च, स्टोरेज वेरिएंट से लेकर प्रोसेसर का हुआ खुलासा

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 15T में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट होगा।

ख़ास बातें
  • OnePlus 15T क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस होगा।
  • OnePlus 15T में 6.32 इंच की फ्लैट डिस्प्ले होगी।
  • OnePlus 15T में 7,500mAh की बैटरी होगी।
विज्ञापन

OnePlus अगले हफ्ते अपना आगामी कॉम्पैक्ट मिड-फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15T लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है, जिससे खुलासा हुआ है कि 5 रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की सुविधा मिलेगी। OnePlus 15T तीन अलग-अलग कलर में उपलब्ध होगा, जिनमें ब्लैक और व्हाइट कलर शामिल हैं। 15T क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस होगा। आइए OnePlus 15T के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 15T कब होगा लॉन्च

OnePlus 15T बाजार में 24 मार्च को शाम 7 बजे बीजिंग समय (भारत में शाम 4:30 बजे भारतीय समय) पर चीनी बाजार में लॉन्च होगा, जिसकी घोषणा कंपनी ने चीनी वेबसाइट पर की है। ग्राहक Oppo शॉप वेबसाइट के जरिए स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग हो सकती है और उन्हें करीबन 4,000 रुपये के वायरलेस हेडफोन फ्री में मिलेंगे।

OnePlus 15T Specifications (Expected)

OnePlus ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि OnePlus 15T क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस होगा। स्मार्टफोन में नेक्स्ट जेन का गेमिंग इंजन होगा, जो 165fps तक गेमप्ले का सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही ट्राई-चिप सिस्टम भी दिया जा रहा है। OnePlus 15T में 6.32 इंच की फ्लैट डिस्प्ले होगी, जिसका 165Hz रिफ्रेश रेट होगा। टीजर में 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ LUMO इमेजिंग सिस्टम भी नजर आया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग से लैस होगा। आगामी फोन में 7,500mAh की बैटरी होगी जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ-साथ बाईपास चार्जिंग कैपेसिटी भी मिलेगी। आगामी फोन 5 कॉन्फिगरेशन जैसे कि 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB में उपलब्ध होगा। यह प्योर कोकोआ, रिलैक्सिंग माचा और हीलिंग व्हाइट चॉकलेट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में होगा Leica ब्रांडेड 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Samsung Galaxy S26 सीरीज की जोरदार सेल्स, Ultra मॉडल की ज्यादा डिमांड
  3. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. WWDC 2026: Apple ने कन्फर्म की इवेंट की तारीख, iOS 27 और AI वाले Siri पर रहेंगी नजरें!
  6. Oppo Reno 16 सीरीज का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा, जानें डिजाइन, फीचर्स से लेकर सबकुछ
  7. Vivo S60 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh की होगी बैटरी
  8. कब रुकेगा Layoffs का सिलसिला? Meta में 10% कर्मचारियों की छंटनी, AI पर बड़ा दांव!
  9. 31.5 इंच साइज और 4K OLED डिस्प्ले, गेमर्स के लिए BenQ लाया 240Hz मॉनिटर, जानें कीमत
  10. Realme 16T 5G में होगा 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा, 8000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »