OnePlus 15T की होगी Xiaomi 16 और Samsung Galaxy S26 से टक्कर, कीमत रहेगी 13T से कम

OnePlus अपने आगामी कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15T पर काम कर रहा है

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जुलाई 2025 09:51 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 15T में क्वालकॉम का आगामी स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 2 प्रोसेसर होगा।
  • OnePlus 15T में 6.3 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।
  • OnePlus 15T में 7,000mAh की बैटरी हो सकती है।

OnePlus 13s में Snapdragon 8 Elite है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus अपने आगामी कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15T पर काम कर रहा है, जिसे 2026 में Xiaomi 16 और Samsung Galaxy S26 जैसे स्मार्टफोन की टक्कर में उतारा जा सकता है। अगर नई लीक की मानें तो इसकी कीमत अपने पिछले वर्जन के मुकाबले ज्यादा आकर्षक हो सकती है। यहां हम आपको OnePlus 15T के बारे में वो सब कुछ बता रहे हैं जो हमें पता है।

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर बताया कि OnePlus 15T बाजार में OnePlus 13T की CNY 3,999 (लगभग 40,606 रुपये) की लॉन्च कीमत से ज्यादा आकर्षक कीमत पर उपलब्ध होगा। इसका मतलब सिर्फ कीमत में कटौती है या यह बेहतर खूबियों के साथ कीमत है, यह खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इससे लोगों के बीच उत्साह पैदा हुआ है।
Advertisement
 

OnePlus 13s


OnePlus 13T vs OnePlus 15T: कैसे होंगे फीचर्स


OnePlus 13T को अप्रैल 2025 में लॉन्च किया गया था जो कि भारत में OnePlus 13s के तौर पर आया था। इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप, यूएसबी 2.0 पोर्ट और ड्यूराबिलिटी के लिए IP65 रेटिंग,लेकिन वायरलेस चार्जिंग की कमी थी। उम्मीद है कि 15T में प्राइमरी, अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप, 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ काफी कुछ नया होगा।
Advertisement
 

OnePlus 15T Specifications (Expected)


OnePlus 15T में 6.3 इंच की डिस्प्ले ही मिलेगी, लेकिन इसमें क्वालकॉम का आगामी स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 2 प्रोसेसर होगा, जो 25 प्रतिशत तक तेज सीपीयू परफॉर्मेंस का वादा करता है। बैटरी में भी काफी बढ़ोतरी हो सकती है जो कि 13T की 6,260mAh से बढ़कर 7,000mAh तक हो सकती है, जिसमें 80W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी शामिल होगा। इसके साथ यह फोन एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप में बेहतरीन बैटरी लाइफ प्रदान करेगा। आगामी फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलने की उम्मीद है, जिसमें कुछ एडवांस AI पावर्ड टूल भी हो सकते हैं।
 

OnePlus 15T vs Galaxy S26: अमेरिका में कड़ा मुकाबला


Advertisement
ग्लोबल स्तर पर कीमत अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन अमेरिका में लगभग $600 में लॉन्च होने से 15T अपने सेगमेंट में कड़ी टक्कर दे सकता है, खासतौर पर Galaxy S26 जैसे कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के मामले में यह मुकाबला कड़ा होगा। आपको बता दें कि 6.2 इंच डिस्प्ले वाला Galaxy S25 वर्तमान में सैमसंग की ऑफिशियल अमेरिकी वेबसाइट और अमेजन पर $799 में उपलब्ध है। 


OnePlus 15T: कुल मिलाकर क्या होगा अलग


OnePlus 15T की लीक से पता चला है कि फोन ट्रिपल कैमरा, एक बड़ी बैटरी और 13T के मुकाबले में बेहतर कीमत पर आने के लिए तैयार है, इन सभी खूबियों के साथ यह 2026 में सबसे दिलचस्प कॉम्पैक्ट फोन में से एक बन सकता है।
Advertisement

OnePlus 15T में कौन सा प्रोसेसर होगा?

OnePlus 15T में ऑक्टा कोर क्वालकॉम का आगामी स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 2 प्रोसेसर होगा।

OnePlus 15T में कैसी बैटरी होगी?

OnePlus 15T में 7,000mAh की बैटरी हो सकती है, जिसमें 80W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी शामिल होगा।

OnePlus 15T की डिस्प्ले कैसी होगी?

OnePlus 15T में 6.3 इंच की डिस्प्ले ही मिलेगी।

OnePlus 15T में कैसा कैमरा होगा?

OnePlus 15T में प्राइमरी, अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा।

OnePlus 15T की टक्कर किन फोन से होगी?

OnePlus 15T की टक्कर 2026 में लॉन्च होने के बाद Xiaomi 16 और Samsung Galaxy S26 जैसे स्मार्टफोन से हो सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  3. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  2. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  3. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  4. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  5. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  6. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  7. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  8. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  10. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.