OnePlus 15T में मिलेगी 7000mAh बैटरी! डिस्प्ले और प्रोसेसर डिटेल्स भी लीक

कथित OnePlus 15T में 6.3 इंच का फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जाएगा।

OnePlus 15T में मिलेगी 7000mAh बैटरी! डिस्प्ले और प्रोसेसर डिटेल्स भी लीक

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 15T में 6.3 इंच का फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है

ख़ास बातें
  • OnePlus 15T में हो सकती है 7000mAh की बैटरी, OnePlus 15 से ज्यादा
  • मिलेगा 6.3" 1.5K फ्लैट डिस्प्ले और Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट
  • लॉन्च 2025 की पहली छमाही में, डिजाइन और सेंसर में भी बड़ा अपग्रेड
विज्ञापन
OnePlus अगले साल की शुरुआत में अपना अगला कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन (संभावित: OnePlus 15T या ग्लोबल मार्केट में OnePlus 15s) लॉन्च कर सकता है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक ये डिवाइस अपने बैटरी साइज से कहीं ज्यादा पावरफुल साबित हो सकता है। मजेदार बात ये है कि इस नए मॉडल में OnePlus 15 से भी बड़ी बैटरी दिए जाने का दावा किया जा रहा है। जहां आमतौर पर फ्लैगशिप फोन हर फीचर में टॉप होते हैं, वहीं इस बार कंपनी अपने कॉम्पैक्ट डिवाइस को भी फीचर रिच बनाने की कोशिश में प्रतीत होती है।

डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) ने वीबो पर पोस्ट के जरिए एक अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया है। नोटबुकचेक की रिपोर्ट का कहना है कि यह अपकमिंग OnePlus 15T है। लीक बताता है कि OnePlus का अगला कॉम्पैक्ट फोन कई बड़े अपग्रेड्स के साथ आ सकता है।

कथित OnePlus 15T में 6.3 इंच का फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जाएगा। परफॉर्मेंस के मामले में इसमें Snapdragon 8 Gen 4 (Elite 2) चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो अभी तक का सबसे तेज प्रोसेसर माना जा रहा है।

फोन के डिजाइन में मेटल का मिडल फ्रेम और 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे प्रीमियम टच दिए जा सकते हैं। ये फिंगरप्रिंट टेक्नोलॉजी OnePlus 13T/13s में मौजूद ऑप्टिकल सेंसर से कहीं ज्यादा फास्ट और सटीक हो सकती है। वहीं, टिप्सटर का दावा है कि अपकमिंग डिवाइस 7,000mAh बैटरी से लैस हो सकता है, जो OnePlus 13T में मौजूद 6,000mAh से बहुत ज्यादा है। यह क्षमता OnePlus 15 से भी ज्यादा है।

यह भी दिलचस्प है कि OnePlus इस बार 14 सीरीज को स्किप करके सीधे 15 सीरीज के 'T' मॉडल की तरफ बढ़ रहा है। OnePlus 15 फ्लैगशिप के इस साल के दूसरे हाफ में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 15, OnePlus 15T, OnePlus 15T Specifications
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »