OnePlus 15R में मिल सकता है 12GB तक RAM, जल्द होगा भारत में लॉन्च

OnePlus 15R में Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को 17 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2025 15:41 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 15R में 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन को 17 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा

इस स्मार्टफोन में Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 दिया जा सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का नया हैंडसेट जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 15R में 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन हाल ही में चीन में पेश किए गए OnePlus Ace 6T का यह रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। 

बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर OnePlus के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - OnePlus CPH2767 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह आगामी OnePlus 15R हो सकता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर चिपसेट 3.32 GHz की बेस ऑपरेटिंग फ्रीक्वेंसी के साथ है। इस चिपसेट में 3.80 GHz पर क्लॉक्ड दो प्राइम कोर्स हैं और 3.32 GHz बेस फ्रीक्वेंसी पर ऑपरेट करने वाले छह परफॉर्मेंस कोर्स हैं। यह Qualcomm का नया Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 10.88 GB का RAM हो सकता है, जिसकी मार्केटिंग 12 GB के तौर पर की जा सकती है। 

OnePlus 15R में Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को 17 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ OnePlus Pad Go 2 को भी लाया जाएगा। OnePlus 15R में 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी में सुधार के लिए कंपनी का Detailmax Engine दिया जाएगा।  

इस महीने की शुरुआत में चीन में पेश किए गए OnePlus Ace 6T में 6.83-इंच 1.5K (2800×1272 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 165 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश और 3840 Hz PWM डिमिंग + DC डिमिंग के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए OPPO Crystal Shield ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 का इस्तेमाल किया गया है। OnePlus ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में Delta Force, Crossfire, Dark Zone और Call of Duty जैसी गेम्स के लिए 165 fps तक का सपोर्ट मिलेगा। OnePlus Ace 6T की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा ऑप्टिल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  2. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. iQOO Neo 12 में होगा सबसे धांसू डिस्प्ले! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
  4. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
  5. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  6. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  7. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Gemini में अपनी एक्टिविटी को कैसे करें मैनेज या डिलीट, यहां जानें पूरा तरीका
  2. WWDC 2026: iOS 27 से लेकर नए Siri AI और Gemini इंटीग्रेशन के साथ Apple की ये 10 बड़ी घोषणाएं
  3. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  4. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  5. WWDC 2026: iOS 27 हुआ लॉन्च, Siri AI, Apple Intelligence, नए कैमरा फीचर्स के साथ जानें सबकुछ
  6. Apple WWDC 2026: Apple ने खोला नए फीचर्स का पिटारा, Siri, कैमरा, OS में आए गजब के अपडेट्स, जानें सबकुछ
  7. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  8. Redmi Turbo 5 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  10. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.