OnePlus ने बुधवार को भारत में अपना नया Android टैबलेट OnePlus Pad Go 2 लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट OnePlus 15R स्मार्टफोन के साथ पेश किया गया है और मिड-रेंज सेगमेंट के यूजर्स को टारगेट करता है। OnePlus Pad Go 2 को खास तौर पर बड़ी स्क्रीन, 5G कनेक्टिविटी और लंबी बैटरी लाइफ के साथ उतारा गया है। कंपनी ने इसमें MediaTek Dimensity 7300-Ultra चिपसेट दिया है और यह Android 16-बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है। टैबलेट में 12.1 इंच का बड़ा 2.8K LCD डिस्प्ले शामिल है। नीचे हम इसके स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की जानकारी दे रहे हैं।
OnePlus 15R लॉन्च भारत में 17 दिसंबर को होने जा रहा है। फोन को लेकर काफी दिनों से एक हाइप देखने को मिल रहा है। यह फोन अपने कॉम्पेक्ट साइज के साथ मिलने वाले धांसू फीचर्स को लेकर चर्चा में है। फोन के कई अहम फीचर्स का खुलासा कंपनी कर चुकी है जिसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट समेत 32 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा भी शामिल है।
OnePlus 15R लॉन्च 17 दिसंबर के लिए निर्धारित है। कंपनी इस फोन के स्पेसिफिकेशंस एक के बाद एक करके रिवील कर रही है। अब वनप्लस ने फोन के 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के बारे में पुष्टि की है। दावा किया गया है कि यह R सीरीज में अबतक का सबसे एडवांस्ड सेल्फी कैमरा होगा।
OnePlus 15R Ace Edition को ब्रांड 17 दिसंबर को पेश करने जा रही है। फोन इलेक्ट्रिक वॉयलेट कलर में रिलीज होने जा रहा है। फोन में फाइबरग्लास का इस्तेमाल किया गया है जिस पर एक एक्स्ट्रा कोटिंग है। यह फोन पर धीमा ऐस पैटर्न पैदा करती है। देखने में फोन गेमिंग प्रेरित लगता है। आपको बता दें कि फोन के ब्लैक और मिंट ग्रीन वेरिएंट पहले से ही मौजूद हैं।
आने वाले दिनों OnePlus, Realme, Samsung जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। इनमें OnePlus 15R, Realme 16 Pro सीरीज के Realme 16 Pro और Realme 16 Pro प्लस अभी से काफी चर्चा बटोर रहे हैं। OnePlus 15R को कंपनी भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च करने वाली है। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट देखने को मिलेगा।
OnePlus 15R में 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन हाल ही में चीन में पेश किए गए OnePlus Ace 6T का यह रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। OnePlus 15R में 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी में सुधार के लिए कंपनी का Detailmax Engine दिया जाएगा।