OnePlus Ace 6 के प्रोसेसर, बैटरी, फास्ट चार्जिंग का खुलासा, जानें सबकुछ

OnePlus चीनी बाजार में अक्टूबर में चीन में OnePlus 15 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

OnePlus Ace 6 के प्रोसेसर, बैटरी, फास्ट चार्जिंग का खुलासा, जानें सबकुछ

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 6 में SM8750 प्रोसेसर मिलेगा।
  • OnePlus Ace 6 में 7800mAh की बैटरी होगी।
  • OnePlus Ace 6 में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
विज्ञापन

OnePlus चीनी बाजार में अक्टूबर में चीन में OnePlus 15 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक वीबो पोस्ट में खुलासा किया है कि कंपनी ने OnePlus Ace 6 Pro को कैंसल कर दिया है, जिसमें OnePlus 15 जैसा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद थी। अब लग रहा है कि OnePlus Ace 6 अब चीन में OnePlus 15 के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। नई वीबो पोस्ट में टिपस्टर ने OnePlus Ace 6 में मिलने वाले प्रोसेसर, बैटरी और चार्जिंग कैपेसिटी का खुलासा किया है। आइए OnePlus के आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus Ace 6 Specifications (Expected)

डिजिटल चैट स्टेशन ने लीक में बताया कि आगामी OnePlus Ace 6 में SM8750 प्रोसेसर और 7800mAh की बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, टिपस्टर ने फोन का असली नाम नहीं बताया है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि वह OnePlus Ace 6 के बारे में बात हो रही है।

ऐसे में कहा जा सकता है कि OnePlus Ace 6 आगामी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 के बजाय Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आएगा। आपको बता दें कि OnePlus ने हाल ही में टीज किया था कि वह आने वाले दिनों में एक स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट वाला स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। Ace 6 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, इसलिए आगामी स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर नई वनप्लस टर्बो सीरीज के लिए रिजर्व हो सकता है, जिसके चीन में 2025 के आखिर तक लॉन्च होने की उम्मीद है।

अन्य रिपोर्ट्स से पता चला है कि OnePlus Ace 6 में 6.83 इंच की OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 165Hz रिफ्रेश रेट है। डिवाइस के बारे में अन्य जानकारी नहीं आई है। हालांकि, फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी पता नहीं चला है। यह यह एक परफॉर्मेंस बेस्ड स्मार्टफोन है। जल्द ही इस स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में पता चलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्मार्टफोन का एक मोडिफाइड वर्जन भारत में OnePlus 15R के तौर पर लॉन्च होने की उम्मीद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »