OnePlus 15 में मिल सकते हैं 3 कलर्स के ऑप्शन, जल्द होगा लॉन्च

बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर OnePlus के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - PLK110 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह OnePlus 15 हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 सितंबर 2025 19:11 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच OLED डिस्प्ले मिल सकता है
  • इसे Dune, Mist Purple और Absolute Black कलर्स में पेश किया जा सकता है
  • यह OnePlus 13 की जगह लेगा

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच OLED डिस्प्ले मिल सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का OnePlus 15 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह OnePlus 13 की जगह लेगा। आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें 6.78 इंच फ्लैट LTPO OLED स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि OnePlus 15 को तीन कलर्स - Dune, Mist Purple और Absolute Black में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के Dune कलर वाले वेरिएंट का इस्तेमाल कंपनी के मार्केटिंग मैटीरियल्स में किया जा सकता है। OnePlus 15 के Dune कलर वाले वेरिएंट का भार लगभग 211 ग्राम और बाकी दो कलर्स वाले वेरिएंट्स का लगभग 215 ग्राम का हो सकता है। 

हाल ही में SmartPrix की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि OnePlus 15 में कंपनी का खुद डिवेलप किया हुआ कैमरा इंजन पहली बार इस्तेमाल किया जाएगा। इससे इस स्मार्टफोन की फोटो और वीडियो प्रोसेसिंग कैपेबिलिटी में सुधार हो सकता है। OnePlus का कथित कैमरा इंजन एडवांस्ड एल्गोरिद्म्स को इंटीग्रेट कर लो लाइट की स्थिति में परफॉर्मेंस को बढ़ा सकता है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इससे OnePlus और Hasselblad के टाई-अप को लेकर सवाल उठ सकता है। कंपनी के स्मार्टफोन्स के कैमरा की एडवांस्ड कलर ट्यूनिंग के लिए Hasselblad के साथ OnePlus 9 से यह टाई-अप किया गया था। इस रिपोर्ट से कंपनी के आगामी स्मार्टफोन में इस टाई-अप किया इस्तेमाल नहीं किए जाने का संकेत मिल रहा है। 

बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर OnePlus के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - PLK110 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह OnePlus 15 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Qualcomm का Armv8 चिपसेट दिख रहा है। यह आगामी Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट हो सकता है। OnePlus 13 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। आगामी स्मार्टफोन में 6.78 इंच OLED डिस्प्ले मिल सकता है। OnePlus 15 को 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB, 16 GB + 256 GB और 16 GB + 512 GB के विकल्पों में लाया जा सकता है। इसके अलावा 16 GB के RAM और 1 TB की स्टोरेज वाला एक अन्य वेरिएंट हो सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  3. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  4. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  5. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  6. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.