OnePlus 13 में मिलेगी 6000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग, जानें खासियतें

OnePlus चीनी बाजार में 31 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर OnePlus 13 लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2024 11:23 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13 में 6,000mAh की बैटरी होगी।
  • OnePlus 13 100W वायर्ड का सपोर्ट करेगा।
  • OnePlus 13 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगा

OnePlus 13 में 6,000mAh की बैटरी होगी।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus चीनी बाजार में 31 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर OnePlus 13 लॉन्च करने वाला है। ब्रांड ने अब तक स्मार्टफोन के बारे में काफी कुछ खुलासा कर दिया है। हाल ही में वनप्लस ने एक वीबो पोस्ट के जरिए बैटरी साइज, चार्जिंग कैपेसिटी और कई चीजों का खुलासा किया है। आइए OnePlus 13 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 13 में कैसी होगी बैटरी


पोस्टर से कंफर्म हुआ है कि OnePlus 13 में 6,000mAh की बैटरी होगी। इसका मतलब है कि OnePlus 13 में अब तक की सबसे बैटरी होगी, जो कि किसी भी OnePlus फोन में दी गई है। दूसरा पोस्टर से कंफर्म होता है कि यह 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग दोनों का सपोर्ट करेगा। 100W SuperVOOC चार्जिंग के साथ फोन सिर्फ 36 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक जा सकता है।

इसके अलावा OnePlus 13 100W UFCS प्रोटोकॉल का सपोर्ट करता है, जो थर्ड-पार्टी एडॉप्टर के साथ फास्ट चार्जिंग की सुविधा प्रदान करता है। SUPERVOOC S चिप इंटीग्रेशन के साथ फोन प्रभावशाली 99.5% डिस्चार्ज एफिशिएंसी पा सकता है जो कि एक्सटेंडेड और एफिशिएंट इस्तेमाल के लिए बैटरी आउटपुट प्रदान करता है। ब्रांड द्वारा जारी किए गए अन्य पोस्टर से कंफर्म होता है कि OnePlus 13 के बाईं ओर एक अलर्ट स्लाइडर फीचर मिलेगा। इसके अलावा फोन फास्ट डाटा ट्रांसफर के लिए आईआर ब्लास्टर, मल्टी-फंक्शनल एनएफसी और यूएसबी 3.2 जेन यूएसबी-सी पोर्ट जैसे फीचर्स के साथ आएगा। 


OnePlus 13 Specifications


वनप्लस ने इनके अलावा पहले ही पुष्टि कर दी है कि OnePlus 13 में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, एआई नॉयज रिडक्शन के लिए 4 माइक्रोफोन होंगे और एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल LYT-808 प्राइमरी कैमरा, OIS के साथ एक 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सल LYT-600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। इसके अलावा वनप्लस 13 में 6.82 इंच की 2K 120Hz OLED डिस्प्ले के साथ Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जाएगा।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Bad
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Gucci लॉन्च करेगी AI स्मार्ट ग्लासेस, Google के साथ मिलाया हाथ
  2. Oppo A6s 5G मिल रहा MRP से 9000 रुपये सस्ता! सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. बिटकॉइन में बड़ी गिरावट, ईरान के होर्मूज को दोबारा बंद करने का पड़ा असर
  2. Vivo X300 FE लॉन्च से पहले फीचर्स कंफर्म, 6500mAh बैटरी, 50MP के 3X ऑप्टिकल जूम कैमरा से होगा लैस!
  3. OnePlus Watch 4 में मिल सकती है 3GB रैम, 32GB स्टोरेज, गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में आई नजर
  4. Tecno Pop X 5G में मिलेगी 6GB रैम, 6500mAh बैटरी, Amazon पर लॉन्च कंफर्म, जानें सबकुछ
  5. Gucci लॉन्च करेगी AI स्मार्ट ग्लासेस, Google के साथ मिलाया हाथ
  6. Oppo A6s 5G मिल रहा MRP से 9000 रुपये सस्ता! सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  7. भारत में Model Y का नया वर्जन लॉन्च कर सकती है Tesla
  8. पाकिस्तान ने हटाया क्रिप्टोकरेंसीज से बैन, नए कानून से क्रिप्टो सेगमेंट को मिला कानूनी दर्जा
  9. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स में बड़ी गिरावट, Vivo का मार्केट में पहला रैंक
  10. AI से काम आसान, लेकिन दिमाग को लग रही “शॉर्टकट” की आदत! स्टडी में बड़ा खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.